_2026930_143330_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। जियो, एयरटेल का 5 G रिचार्ज रखने के बाद भी फोन में सिग्नल नहीं आती है। ऐसी समस्या काफी देखने को मिलती है खासकर देश की राजधानी दिल्ली में, यहां के अधिकतर इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की प्रॉब्लम बनी रहती है। जिस वजह से लोगों को कॉलिंग, इंटरनेट और यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कत होती है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 2023 की रिपोर्ट Recommendations on Ratings of Buildings or Areas For Digital Connectivity में बताया था कि रिहायशी इमारतों, ऑफिस और सार्वजनिक जगहों पर लोगों को खराब नेटवर्क क्वालिटी का सामना करना पड़ता है।
रिहायशी इलाकों में आरडब्लूए (Resident Welfare Association) जगह की कमी के कारण टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने की अनुमति नहीं देते हैं। टावर दूर होने की वजह से नेटवर्क की क्वालिटी बहुत खराब होती है।
रिपोर्टस के मुताबिक, TRAI ने जनवरी 2026 में दिल्ली लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (LSA) में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) करवाए थे। इन टेस्ट में 249.1 किलोमीटर की ड्राइव टेस्टिंग, आठ हॉटस्पॉट और 9.6 किलोमीटर के वॉक टेस्ट शामिल थे। जिसमें Airtel, MTNL (Mahanagar Telephone Nigam Limited), Jio और Vodafone Idea को शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें- Whatsapp मैसेज पर कल से लगेगा चार्ज, जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?
कमजोर मोबाइल सिग्नल से परेशान हो कर लोग अब Wi-Fi कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके सोशायटी के अंदर नेटवर्क कमजोर है, तो इमारतों के अंदर छोटे एंटीना लगा सकते हैं। ये लिफ्ट, बेसमेंट और फ्लैट्स के अंदर सिग्नल मजबूत करते हैं और बाहर से दिखाई भी नहीं देते।