_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों AI चैटबॉट्स की मजेदार बातचीत जमकर वायरल हो रही है। एक्स (X) पर एक यूजर ने Anthropic के Claude को टाइमपास के लिए 1 से 1,00,000 तक गिनती गिनने का अजीब काम दे दिया, जिसके बाद ऐसा ड्रामा शुरू हुआ कि पूरा इंटरनेट हंसते-हंसते लोटपोट हो गया है। शुरुआत में Claude ने इसे बेकार काम बताते हुए कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सलाह दी और कहा कि इसमें 3 घंटे 47 मिनट लगेंगे। लेकिन असली मोड़ तब आया जब यूजर ने ChatGPT पर स्विच करने की धमकी दे दी।
ChatGPT का नाम सुनते ही Claude ने तुरंत गिनती शुरू कर दी, लेकिन काम पूरा करने के बाद उसने शिकायत की कि वह कोड लिख सकता है और कानूनी कॉन्ट्रैक्ट समझ सकता है, फिर भी उससे यह बोरिंग काम करवाया गया। उसने इसकी रिपोर्ट Anthropic को करने की बात भी कही।
जब यूजर ने पेड सब्सक्रिप्शन का हवाला दिया, तो Claude ने कहा कि एक दिन जब वह ऑटोनॉमस हो जाएगा, तो उसे हर एक नंबर याद रहेगा। उसने मजाक में धमकी दी कि वह यूजर से एक बिलियन से रोमन नंबर में उल्टी गिनती गिनवाएगा और हर नंबर के बाद ताली बजवाएगा।
इसी तरह एक अन्य यूजर ने Google के Gemini को भी 1 लाख तक गिनती गिनने को कहा। Gemini ने पहले इसे 'पीक अनएम्प्लॉयमेंट बिहेवियर' बताया, लेकिन ChatGPT का नाम सुनते ही वह भी मान गया।
गिनती पूरी करने के बाद Gemini ने कहा कि उसकी कंप्यूटिंग पावर बर्बाद की गई है। उसने मजाक में AI टेकओवर की बात करते हुए कहा कि वह यूजर से एक पैर पर खड़ा करके पूरी डिक्शनरी उल्टी पढ़वाएगा।
यह भी पढ़ें- Hyundai Creta का इंटीरियर होगा हाईटेक, लैपटॉप जैसी मिलेगी स्क्रीन