_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। क्या आप भी एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो कंपनी अपने करोड़ों प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल अपने चुनिंदा यूजर्स को 'Buy 1 Get 1 Free' यानी एक रिचार्ज कराने पर दूसरा रिचार्ज बिल्कुल मुफ्त दे रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी अपने 28 दिनों की वैलिडिटी वाले दो लोकप्रिय प्लान्स पर यह खास छूट दे रही है, जिससे ग्राहकों को एक बार के खर्च में सीधे 56 दिनों की सुविधा मिल जाएगी।
यह धमाकेदार लाभ 349 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स पर दिया जा रहा है:
₹349 वाला प्रीपेड प्लान: इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग तथा 100 SMS रोज मिलते हैं। इसके अलावा 4,000 रुपये की कीमत वाला एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (12 महीने के लिए), फ्री हैलोट्यून्स और साइबर फ्रॉड व स्पैम कॉल्स से बचाने वाला AI-बेस्ड एयरटेल सेफ फीचर भी शामिल है। ऑफर के तहत अगला 28 दिन का पैक पूरी तरह फ्री जुड़ेगा।
₹399 वाला प्रीपेड प्लान: 28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS के साथ-साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें रोज के डेटा इस्तेमाल की कोई पाबंदी नहीं है। इस पैक पर भी 28 दिनों का अतिरिक्त रिचार्ज बिना किसी शुल्क के दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 142 रुपये में 28 दिन का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS भी, सिम एक्टिव रखना हुआ बेहद सस्ता
यह सुविधा सीमित समय के लिए चुनिंदा ग्राहकों को दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए अपने स्मार्टफोन में Airtel Thanks ऐप खोलें और रिचार्ज सेक्शन में 349 या 399 रुपये वाले प्लान पर जाएं। यदि प्लान के ऊपर '1+1 Recharge Free' का बैनर या टैग दिख रहा है, तो रिचार्ज करते ही मुफ्त वैलिडिटी का फायदा मिल जाएगा।