_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आपके घर में वाई-फाई लगा हुआ है और आप किसी ऐसे रिचार्ज की तलाश में हैं जहां बस आपको कॉल और SMS के पैसे देने पड़ें, तो आपकी तलाश खत्म होने वाली है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसे रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं, जिसमें यूजर्स केवल कॉलिंग और SMS का लाभ पा सकते हैं। डेटा नहीं होने की वजह से ये प्लान सस्ते में आपको मिल जाएंगे। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को केवल कॉलिंग वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
एयरटेल ने तीन नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा दी गई है। इनकी कीमत 185, 203 और 206 रुपये है। इन तीनों प्लान में लोकल और नेशनल कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ ग्राहकों को 300 SMS दिए गए हैं।
एयरटेल के 185 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जबकि 203 रुपये के रिचार्ज में 30 दिन और 206 रुपये के प्लान में एक महीने की वैलिडिटी दी गई है।
बता दें कि TRAI ने सितंबर में एयरटेल, जियो और वीआई जैसी कंपनियों को केवल वॉयस कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया था।
यह भी पढ़ें- Airtel का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च, रोज 2GB डेटा के साथ 1 साल के लिए Adobe Express फ्री