• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Airtel का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च, रोज 2GB डेटा के साथ 1 साल के लिए Adobe Express फ्री

देश की टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 03:04:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 03:04:13 PM (IST)
Airtel का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च, रोज 2GB डेटा के साथ 1 साल के लिए Adobe Express फ्री
Airtel का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च, रोज 2GB डेटा के साथ 1 साल के लिए Adobe Express फ्री

HighLights

  1. टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान पेश करती रहती
  2. एयरटेल का नया धमाकेदार रिचार्ज प्लान लॉन्च हो गया है
  3. ₹348 और ₹349 के Airtel प्लान में क्या है अंतर?

टेक्नोलॉजी डेस्क। Airtel का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च हो गया है, 348 रुपए के इस रिचार्ज में रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फायदा मिलता है।

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 348 रुपए में एक नया प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। जिन्हें हर दिन ज्यादा डेटा की जरूरत होती है, उनके लिए यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, Airtel के पास पहले से एक और 349 रुपए वाला प्लान है।

₹348 और ₹349 के Airtel प्लान में क्या है अंतर?

Airtel के पास पहले से 349 रुपए वाला प्रीपेड प्लान है। दोनों प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है, लेकिन इनके डेटा बेनिफिट अलग-अलग हैं।

  • एयरटेल के 348 रुपए वाले प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है, जबकि 349 रुपए वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा दिया जाता है।
  • 349 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा है। इस प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।
  • इसके अलावा 349 रुपए वाले प्लान में छह महीने तक Apple Music का फायदा भी शामिल है।
  • दोनों प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- UPI MDR: त्योहारी सीजन में दुकानदारों की बल्ले-बल्ले, यूपीआई एमडीआर लागू होने की तारीख बढ़ी