• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

बिना इंटरनेट वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान! सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद?

बिना इंटरनेट वाले रिचार्ज की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने किफायती Voice-Only प्लान पेश किए हैं, जिनमें सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 02:20:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 02:20:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिना इंटरनेट वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान! सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद?
Airtel Vs Vi: बिना इंटरनेट वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान! सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद?

HighLights

  1. बिना इंटरनेट वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान
  2. सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए
  3. किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद?

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोबाइल रिचार्ज कराते समय कई बार यूजर्स को ऐसे महंगे प्लान चुनने पड़ते हैं, जिनमें मिलने वाला इंटरनेट डेटा उनके किसी काम का नहीं होता है। यह परेशानी खासकर उन लोगों को ज्यादा होती है, जो फीचर फोन चलाते हैं या जिनका स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेज के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे यूजर्स के लिए बिना डेटा वाले Voice-Only रिचार्ज प्लान एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आए हैं।

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों को ऐसे किफायती प्लान ऑफर कर रही हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा तो मिलती है, लेकिन डेटा शामिल नहीं होता है। आइए जानते हैं कि दोनों कंपनियों के प्लान में क्या अंतर है और किसका रिचार्ज ज्यादा सस्ता है।


Airtel के Voice-Only प्लान की पूरी लिस्ट

एयरटेल अपने यूजर्स को अलग-अलग वैलिडिटी वाले पांच खास Voice-Only प्लान देता है, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

  • 185 रुपये का प्लान: इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी और कुल 300 SMS मिलते हैं।
  • 203 रुपये का प्लान: यह 30 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS के साथ आता है।
  • 206 रुपये का प्लान: इसमें पूरे एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी और 300 SMS दिए जाते हैं।
  • 469 रुपये का प्लान: लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के लिए इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी और 900 SMS मिलते हैं।
  • 1,849 रुपये का प्लान: इस सालाना रिचार्ज में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी और 3,600 SMS की सुविधा दी जाती है।

Vodafone Idea (Vi) के Voice-Only प्लान

  • 185 रुपये का प्लान: इसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं।
  • 203 रुपये का प्लान: यह रिचार्ज 30 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS ऑफर करता है।
  • 206 रुपये का प्लान: इसमें एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी के साथ 300 SMS मिलते हैं।
  • 470 रुपये का प्लान: इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी और कुल 900 SMS दिए जाते हैं।
  • 1,849 रुपये का प्लान: सालभर की छुट्टी चाहने वाले यूजर्स को इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी और 3,600 SMS मिलते हैं।

Airtel और Vi में किसका प्लान है बेहतर?

दोनों कंपनियों के 28 दिन, 30 दिन, एक कैलेंडर महीना और 365 दिनों वाले रिचार्ज की कीमत और फायदे बिल्कुल एक जैसे हैं। हालांकि, 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में एयरटेल बाजी मार लेता है, क्योंकि Airtel इसके लिए 469 रुपये चार्ज करता है, जबकि Vi के समान प्लान की कीमत 470 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Airtel का धमाकेदार ऑफर, एक रिचार्ज पर दूसरा बिल्कुल फ्री, मिलेगा डेली 2GB डेटा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।