अमेजान एलेक्सा अब पुरुष की आवाज में भी करेगी बात, कहना होगा चेंज योअर वाइस
Alexa Male Voice: अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में एलेक्सा में अब पुरुष आवाज का विकल्प मौजूद रहेगा। ...और पढ़ें
By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 27 Feb 2023 10:52:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Feb 2023 11:11:17 AM (IST)

Alexa Male Voice: इंदौर (नईदुनिया)। आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स आधारित स्मार्ट होम डिवाइस अमेजान के इको जिसे एलेक्सा के रूप में पहचाना जाता है अब पुरूष की आवाज में प्रतिक्रिया देगा। इस डिवाइस को भारत में लांच करने के बाद पांचवी वर्षगांठ मना रहे अमेजान ने इसकी घोषणा की है। अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में एलेक्सा में अब पुरुष आवाज का विकल्प मौजूद रहेगा।
चुटकुले भी सुनाती है एलेक्सा
अमेजान ने नए फीचर की घोषणा करते हुए दावा किया कि भारत में सबसे ज्यादा संगीत, कहानियां, चुटकुले, समाचार, सूचना, रेसिपी, अलार्म, रिमाइंडर, स्मार्ट होम कंट्रोल, बिल भुगतान और बहुत कुछ के लिए एलेक्सा से अनुरोध करते हैं। जिससे मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं में वर्ष-दर-वर्ष में 55% से अधिक की वृद्धि हुई। दिलीप आर.एस., कंट्री मैनेजर एलेक्सा, अमेज़न इंडिया ने कहा 'कई भारतीय उपयोगकर्ताओं को अपनी दिनचर्या के हिस्से के रूप में एलेक्सा के साथ बातचीत करने का आनंद लेते हुए देखना अच्छा लगता है।
बस कहना होगा एलेक्सा, चेंज योअर वाइस
पहली बार, भारतीय उपयोगकर्ता एलेक्सा की मूल आवाज और एक नई मर्दाना आवाज के बीच स्विच करने में सक्षम होंगे। नई आवाज अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रतिक्रिया दे सकती है। उपयोगकर्ता इको डिवाइस पर 'एलेक्सा, चेंज योअर वाइस' कहकर या एलेक्सा ऐप से अलग-अलग डिवाइस सेटिंग में जाकर एलेक्सा की आवाज का चयन करके एलेक्सा की आवाज को बदल सकते हैं।
एलेक्सा की पांचवीं वर्षगांठ
ग्राहक अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में प्रश्न पूछने के लिए एलेक्सा, इको या कम्प्यूटर और अमेजन सहित किसी भी वेक शब्द का उपयोग कर सकते हैं। एलेक्सा की पांचवीं वर्षगांठ मनाने के लिए, अमेजान 2 से 4 मार्च 2023 तक विशेष आफर का एलान भी करेगा।