
टेक न्यूज। Amazon Great Indian Festival Sale 2026 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस सेल में सभी ब्रांड्स के फोन सस्ते दामों में मिलेंगे।
सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने डील्स को लाइव कर दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन 5G फोंस के बारे में बता रहे हैं, जो सेल में बेहद कम कीमत में मिल रहे हैं।
सेल में यह फोन ₹13,999 की कीमत पर मिलेगा (इसमें बैंक ऑफर भी शामिल है)। इस फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है और यह 6000mAh बैटरी पैक के साथ आता है।
इसमें 6GB स्टैंडर्ड रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB हो जाती है। स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 128GB स्टोरेज है और यह क्लीन एंड्रॉयड ओएस के साथ आता है।
सेल में Tecno POP X 5G ₹13,999 की प्रभावी कीमत पर मिलेगा, जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 Pro रेटिंग दी गई है। फोन मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड के साथ आता है और ऊंचाई से अचानक गिर जाने पर भी आसानी से नहीं टूटता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा, वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 18GB तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा भी है।
यह भी पढ़ें- GST Council Meeting: क्या अब टैक्स चोरी पर नहीं होगी गिरफ्तारी? छिन सकता है अफसरों का अधिकार!
REDMI A7 Pro 5G फोन ₹14,499 की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का एआई कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फोन 6300mAh की बैटरी के साथ आता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज किया जा सकता है।
REDMI A7 Pro 5G में 4GB स्टैंडर्ड रैम मिलती है और इसे 64GB व 128GB स्टोरेज ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।