
ऑटो डेस्क। विधायक अनंत सिंह के घर आज जश्न का माहौल है। एक तरफ तो उनकी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है और दूसरी तरफ इस शाही शादी में कारों का कलेक्शन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
इस शाही शादी में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार हैं, जिनके तोहफे ने तहलका मचा दिया है। अनंत सिंह ने अपने दामाद के लिए करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये कीमत वाली सफेद लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी खरीदी है। डिफेंडर एसयूवी अपनी बेजोड़ रोड प्रेजेंस, शाही केबिन और दमदार ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए जानी जाती है।
अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव को लग्जरी BMW कार दी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 नवंबर को होने वाले जनेऊ संस्कार के मौके पर अभिनव को करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली यह प्रीमियम कार गिफ्ट में दी जाएगी।
शादी के आयोजन में एक घुड़दौड़ का आयोजन रखा गया है, जहां विजेता को इनाम के तौर पर महिंद्रा थार देने की बात सामने आई है। महिंद्रा थार अपनी मजबूत बनावट और ऑफ-रोड अंदाज के लिए मशहूर है।
यह भी पढ़ें- पुलिस हर गलती पर नहीं जब्त कर सकती आपकी गाड़ी! जान लें अपना कानूनी अधिकार