Apple iPhone Duo Launch: आ गया ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन! आज से प्री-बुकिंग शुरू, मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo की भारत में प्री-बुकिंग आज शुरू होने जा रही है।
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 01:44:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:44:38 PM (IST)
HighLights
- आ गया ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन
- iPhone Duo की भारत में प्री-बुकिंग आज से शुरू
- iPhone Duo की कीमत और ऑफर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क। आज 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू होगी। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप से बुक कर सकते हैं। इसमें बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, नया A20 Pro चिपसेट और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत कितनी रखी गई है?
- भारत में iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है।
- इसके 512GB मॉडल के लिए 3,24,900 रुपये देने होंगे।
- 1TB वेरिएंट के लिए 3,74,900 रुपये देने होंगे।
- 2TB स्टोरेज मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे।
बता दें कि फोन Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। और फोन की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। फोल्डेबल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
क्या-क्या ऑफर्स हैं?
- पुराने आईफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 81,500 रुपये तक का ट्रेड-इन क्रेडिट मिल सकता है।
- यह ऑफर आईफोन 13 या इसके बाद के कुछ एलिजिबल मॉडल्स पर लागू होगा। American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
- इसके अलावा ग्राहक चुनिंदा बैंकों के जरिए 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Apple pay India: ऐपल पे आ गया भारत में, बिना पिन के होगा पेमेंट, देखें क्या है प्रोसेस
iPhone Duo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
- iPhone Duo में फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है, इसमें अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है।
- दोनों डिस्प्ले में ProMotion टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है।
- इसकी अंदरूनी स्क्रीन iPhone 18 Pro Max के डिस्प्ले से 50 प्रतिशत बड़ी है। फोन में 2nm प्रोसेस पर बना Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है, यह iOS 27.1 पर काम करता है और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें Siri से जुड़े AI फीचर्स भी मिलते हैं।
- फोन में 12GB रैम और 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज के ऑप्शंस दिए गए हैं।
- iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं, जिनमें मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- इसमें डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है। ऐप्पल ऐसा दावा कर रही है कि अंदरूनी स्क्रीन पर वीडियो प्लेबैक के दौरान फोन 31 घंटे तक और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक चल सकता है।
- इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट भी है।