
टेक्नोलॉजी डेस्क। दिग्गज टेक कंपनी Apple अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के इस्तेमाल का तरीका बदलने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Siri AI और Apple Intelligence के कुछ एडवांस फीचर्स पर डेली यूज लिमिट लगाने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स हर दिन इन फीचर्स का अनलिमिटेड इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को या तो अगले दिन तक इंतजार करना होगा या फिर ज्यादा इस्तेमाल के लिए पेड iCloud+ सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। यह बड़ा बदलाव दिसंबर की शुरुआत में आने वाले iOS 27.3 अपडेट के साथ लागू हो सकता है।
कंप्यूटिंग लागत बनी वजह: Apple के सपोर्ट पेज के मुताबिक, कुछ एडवांस Siri AI और Apple Intelligence फीचर्स कंपनी के सर्वर पर चलने वाले पावरफुल AI मॉडल का उपयोग करते हैं, जिसके लिए भारी कंप्यूटिंग रिसोर्सेज की जरूरत पड़ती है। हालांकि, अलार्म या टाइमर सेट करना, कॉल करना और सामान्य मैसेज भेजना जैसे बेसिक Siri कमांड पहले की तरह पूरी तरह फ्री और अनलिमिटेड रहेंगे।
इन टूल्स पर भी लागू होगी सीमा: यह डेली लिमिट सिर्फ Siri तक सीमित नहीं रहेगी। इसके दायरे में Image Playground से AI इमेज बनाना, Photos ऐप के Clean Up, Extend और Spatial Reframing टूल्स, Shortcuts के क्लाउड AI वर्कफ्लो और कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स के AI फीचर्स भी शामिल होंगे।
Apple ने स्पष्ट किया है कि डेली लिमिट हर डिवाइस (iPhone, iPad, Mac) के लिए अलग-अलग तय होगी और आमतौर पर आधी रात को रीसेट होगी। अधिक इस्तेमाल के लिए iCloud+ प्लान्स में अलग-अलग फायदे मिलेंगे:
यह भी पढ़ें- कहीं कोई दूसरा तो नहीं देख रहा आपके घर के CCTV कैमरे की लाइव फुटेज? तुरंत बदल दें ये सेटिंग्स