Autopay Scam: ₹1 में मूवी, फिर हर महीने कटेगा पैसा! ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें ये काम
डिजिटल दौर में जहां ऑनलाइन मनोरंजन की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं स्कैमर्स ने इंटरनेट यूज़र्स को ठगने का भी एक से एक तरीका अपना रहे है।
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 04:06:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 04:06:50 PM (IST)
How to complain cybercrimeHighLights
- इंटरनेट यूज़र्स को ठगने का भी एक से एक तरीका
- अगर स्कैम हो जाएं तो क्या करें
- ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें ये काम
टेक्नोलॉजी डेस्क। फेसबुक,इंस्टाग्राम जैसे मीडिया प्लेटफार्म्स पर इन दिनों मात्र एक रुपये में नई मूवी,ट्रेंडिंग वेब सीरीज या क्राइम शो का नया एपिसोड देखें जैसे कई विज्ञापन आपको दिखाए जा रहे हैं।
सस्ते ऑफर के चक्कर में जैसे ही लोग इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं, वे साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं। जब लोग लिंक पर जाकर अपने यूपीआई पिन, क्रेडिट-डेबिट कार्ड या बैंकिंग डिटेल्स दर्ज करते हैं, तो स्कैमर्स बैकग्राउंड में यूपीआई आटो-पे मोड चालू कर देते हैं, जिससे हर महीने खाते से आपकी रकम अपने आप कटने लगती है। इसलिए हमेशा फर्जी वेबसाइट या थर्ड-पार्टी ऐप से बचने की कोशिश करें।
अपने बैंक कस्टमर केयर पर कॅाल करके कार्ड और नेट बैंकिंग सेवाएं तुरंत बंद कराएं।