_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आपके भी फोन पर स्टेरेज फूल का मैसेज अक्सर आता रहता है तो चलिए आपको कुछ तरीकें बताते है जिससे आपका ये प्रोबल्म कम हो जाएगा।
Settings में Storage कैटेगरी को सेलेक्ट करके चेक कर सकते हैं कि आप अपने Android फोन का कितना स्टोरेज इस्तेमाल कर रहे हैं और आपकी फोटो, वीडियो, एप्स, डाउनलोड्स या दूसरी फाइल्स में कौन कौन सी कैटेगरी उपलब्ध है जो स्टोरेज का सबसे बड़ा हिस्सा ले रही है।
यूजर्स उन बड़ी फाइल्स को देखकर, जिनकी अब जरूरत नहीं है और उन्हें खुद डिलीट करके गैर-जरूरी डेटा हटा सकते हैं और सिस्टम परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं।
Settings ओपन करके Free up space चुनें। कैटेगरी सेलेक्ट करके Select files पर टच करें। अब फाइल्स को चुनें जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं। इसके अलावा Google Photos बैकअप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स फोन से बैकअप की गई कॉपीज को हटा सकते हैं।
जो काम की विडियों नहीं है उसे आप Google TV खोलकर Library पर टैप करने के बाद डाउनलोड किए गए वीडियो तक स्क्रॉल करें और Downloaded पर टैप करके Remove चुनें।
यह भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days Sale 2026: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है सेल से पहले ही डील, सिर्फ 8000 रुपए से शुरू
YouTube Music डाउनलोड्स को भी आप YouTube Music ओपन कर के Library पर टैप करें सॉन्ग, एल्बम या प्लेलिस्ट के पास में जो More है उसे चुनें और Remove download पर टैप करें।
स्टोरेज स्पेस बनाने का एक और तरीका है उन एप्स को हटाना जिनका आप शायद ही कभी इस्तेमाल करते हैं। अपने फोन में इंस्टॉल्ड एप्स को रिव्यू करें और जिन्हें आप अब इस्तेमाल नहीं करते उन्हें जल्दी से हटा दें। इसके अलावा एप का Cache भी साफ करें।