Google Account Security: कहीं लीक तो नहीं हो रहा आपका पर्सनल डेटा? फोन से ऐसे हटाएं अनजान गूगल लॉगिन डिवाइसेस
आपका गूगल अकाउंट किन-किन मोबाइल या कंप्यूटर डिवाइसेस में लॉगिन है ये आपके लिए जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसे चेक करने का आसान तरीका।
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 02:14:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 02:14:50 PM (IST)
Google Account Security: कहीं लीक तो नहीं हो रहा आपका पर्सनल डेटा? फोन से ऐसे हटाएं अनजान गूगल लॉगिन डिवाइसेसHighLights
- कहीं लीक तो नहीं हो रहा आपका पर्सनल डेटा
- आपका गूगल अकाउंट किन-किन डिवाइसेस में लॉगिन है
- Google Account में लॉगिन डिवाइस ऐसे चेक करें
टेक्नोलॉजी डेस्क। Google Account में हमारी जरूरी फाइलें, फोटो और कई जानकारियां मौजूद हैं। ऐसे में अगर कोई दूसरा व्यक्ति बिना आपकी जानकारी के हमारा अकाउंट एक्शेस करें, तो निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।
Google Account में लॉगिन डिवाइस ऐसे चेक करें
- सबसे पहले myaccount.google.com पर जाएं और अपने Google Account में लॉगिन करें।
- अब Security सेक्शन खोलें, नीचे जाकर Your Devices का ऑप्शन खोजें और Manage all devices पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको उन सभी डिवाइसेस की जानकारी मिल जाएगी, जिन पर आपका Google Account लॉगिन है।
मोबाइल में कैसे देखें लॉगिन डिवाइस?
- अगर आप फोन से चेक करना चाहते हैं, तो Gmail या Google ऐप खोलें।
- ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Manage your Google Account चुनें।
- इसके बाद Security सेक्शन में जाकर Your Devices और फिर Manage all devices पर जाएं, यहां आपको लॉगिन डिवाइसेस की लिस्ट मिल जाएगी।
अगर कोई ऐसा डिवाइस आपको दिखता है, तो उसे जल्दी से Sign out कर दें। इसके बाद अपने Google Account का पासवर्ड बदलें और 2-Step Verification चालू करें। इसके साथ ही Recovery Email, Recovery Phone और अकाउंट से जुड़े थर्ड-पार्टी ऐप्स की जांच करें। आप Security सेक्शन में Recent Security Events और Security Checkup की मदद से भी अकाउंट की एक्टिविटी की जांच कर सकते हैं।