
टेक्नोलॉजी डेस्क। विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत किसे नहीं होती है, लेकिन महंगे इंटरनेशनल रोमिंग पैक अक्सर यात्रियों की जेब पर भारी पड़ते हैं। पहले लोग डेस्टिनेशन पर उतरकर नया फिजिकल सिम खरीदते थे या महंगे रोमिंग पैक लेते थे, जो काफी खर्चीला साबित होता था।
इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए सही eSIM ऐप कैसे चुनें?
कवरेज और नेटवर्क स्पीड: सबसे पहले जांचें कि आप जिस देश जा रहे हैं, वह प्लेटफॉर्म उस डेस्टिनेशन पर 4G LTE या 5G नेटवर्क पार्टनर ऑफर करता है या नहीं।
डेटा पैक और हिडन चार्जेस: अपनी जरूरत के हिसाब से लिमिटेड या अनलिमिटेड प्लान चुनें। पेमेंट करने से पहले टर्म्स एंड कंडीशंस जरूर पढ़ें ताकि कोई छिपा हुआ शुल्क न कटे।
हॉटस्पॉट शेयरिंग सुविधा: अगर आप लैपटॉप या अन्य गैजेट्स पर इंटरनेट शेयर करना चाहते हैं, तो चेक कर लें कि ऐप हॉटस्पॉट टेदरिंग की इजाजत देता है या नहीं।
टेलीकॉम कंपनियों का इंटरनेशनल रोमिंग पैक एक्टिवेट करना भले ही आसान लगे, लेकिन इसकी कीमतें बहुत ज्यादा होती हैं। वहीं, ट्रैवल ई-सिम प्लेटफॉर्म्स 200 से ज्यादा देशों में बेहद सस्ते इंटरनेट पैक मुहैया कराते हैं। एयरपोर्ट पर उतरते ही सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके या ऐप के जरिए इसे तुरंत चालू किया जा सकता है।
Airalo: 200 से अधिक देशों में सर्विस देने वाला यह प्लेटफॉर्म किफायती डेटा और अनलिमिटेड 5G प्लान्स के लिए सबसे लोकप्रिय है।
Holafly: 160 से ज्यादा देशों को कवर करता है और बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड डेटा पैक्स के लिए जाना जाता है।
Nomad eSIM: 200 से ज्यादा डेस्टिनेशन्स के लिए फिक्स्ड और अनलिमिटेड दोनों तरह के फ्लेक्सिबल प्रीपेड विकल्प देता है।
Saily: इन-बिल्ट एड-ब्लॉकर के साथ आता है, जिससे ट्रैवल के दौरान विज्ञापनों पर खर्च होने वाला 28% तक डेटा बच जाता है।
Ubigi: 200 से ज्यादा देशों में डेटा के साथ-साथ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी प्रदान करता है।