_20261029_131519_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple, Google, Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां हर दिन अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।
रेवेन्यू के मामले में Amazon दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बनी हुई है, जो अच्छी खासी कमाई करती है। Amazon का सालाना रेवेन्यू 575 बिलियन डॉलर यानी करीब 48 लाख करोड़ रुपये के पार जा चुका है। Amazon सिर्फ ऑनलाइन सामान बेचकर कमाई नहीं करता, बल्कि इसकी असली कमाई Amazon वेब सर्विसेज यानी क्लाउड बिजनेस और प्राइम मेंबरशिप से होती है।
iPhone बनाने वाली कंपनी Apple का सालाना टर्नओवर करीब 385 बिलियन डॉलर यानी लगभग 32 लाख करोड़ रुपये है। Apple अपने महंगे iPhone, Macbook और iPad के लिए जाना जाता है। Apple कंपनी अपने App स्टोर, Apple म्यूजिक और iCloud स्टोरेज जैसी डिजिटल सर्विसेज से हर साल अरबों डॉलर कमा लेती है।
Google की पैरेंट कंपनी Alphabet का सालाना टर्नओवर 307 बिलियन डॉलर यानी करीब 25.5 लाख करोड़ रुपये है। आपको लगता है कि Google सर्च, यूट्यूब और Gmail बिल्कुल फ्री हैं, लेकिन Google हमारी सर्च हिस्ट्री और पसंद को ट्रैक करके डिजिटल ऐड के जरिए हर साल लाखों करोड़ रुपये कमाता है।
Microsoft का सालाना रेवेन्यू भी 245 बिलियन डॉलर यानी करीब 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। Windows और ऑफिस सॉफ्टवेयर के अलावा Microsoft ने क्लाउड कंप्यूटिंग और OpenAI में भी बड़ा निवेश किया है, जिसने कंपनी की कमाई को नई रफ्तार दी है।
यह भी पढ़ें- चाय की चुस्की से खड़ा किया लाखों का कारोबार, हर महीने होती है 9 लाख की बिक्री, PM मोदी और एलन मस्क से ली प्रेरणा
Meta भी पैसा कमाने के मामले में किसी से कम नहीं है। इस कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 135 बिलियन डॉलर यानी 11 लाख करोड़ रुपये के पार है।