Black Friday के मौके पर शुरू हुई महासेल! 34 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है HP 15 लैपटॉप, जानें कहां मिल रहा डिस्काउंट
Black Friday के मौके पर Flipkart और Samsung पर शुरू हुई महासेल! इस आर्टिकल में जानिए कितना मिल रहा है डिस्काउंट।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 12:08:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 12:08:03 PM (IST)
Black Friday के मौके पर शुरू हुई महासेल! 34 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है HP 15 लैपटॉप, जानें कहां मिल रहा डिस्काउंटHighLights
- Black Friday के मौके पर शुरू हुई महासेल
- Flipkart और Samsung पर मिल रहा है डिस्काउंट
- डिस्काउंट में क्या क्या मिल रहा है?
टेक्नोलॉजी डेस्क। ब्लैक फ्राइडे कल 27 नवंबर को मनाया जाएगा, हालांकि कई कंपनियों ने कुछ दिन पहले से ही ऑफर्स शुरू कर दिए हैं। Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल 21 नवंबर से 27 नवंबर तक चल रही है। जबकि Samsung ने अपनी वेबसाइट पर 13 नवंबर से 30 नवंबर तक ब्लैक फ्राइडे ऑफर्स पेश किए हैं। Amazon India ने भी अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल वापस लाने की पुष्टि की है।
डिस्काउंट में क्या क्या मिल रहा है?
- Flipkart सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डील्स दी जा रही हैं।
- Samsung सेल में Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, टीवी और होम अप्लायंसेज पर 16,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
- इसके अलावा Croma की सेल 26 नवंबर से शुरू होने वाली है, जिसमें iPhone, MacBook और LG TV जैसे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
Flipkart पर फोन और लैपटॉप पर मिल रहे ऑफर्स
- Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone 17 को 10,800 रुपये की सीधी छूट के साथ 89,100 रुपये में खरीदा जा सकता है, बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।
- Flipkart Samsung Galaxy F70 Pro 5G पर 48 फीसदी तक की छूट दे रहा है और 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी भी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है।
- Black Friday Sale में Flipkart पर HP 15 (2026) LPDDR5 5500MHz AMD Athlon Dual Core लैपटॉप करीब 34 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
इस डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर भी HP के इस लैपटॉप को और कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Flipkart के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
क्या है इस लैपटॉप में खास
मॉडल और प्रोसेसर: HP 15 (2026) मॉडल में दमदार परफॉर्मेंस के लिए AMD Athlon Dual Core 7120U प्रोसेसर दिया गया है।
रैम और स्टोरेज: तेज स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 8GB LPDDR5 (5500MHz) रैम और 512GB SSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
डिस्प्ले और डिजाइन: इस लैपटॉप में 15.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, और यह आकर्षक Turbo Silver कलर के साथ Thin & Light डिजाइन में आता है, जिसका वजन करीब 1.5 किलोग्राम है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर: यह लैपटॉप लेटेस्ट Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें पहले से MS Office के साथ-साथ खास Copilot Key (AI फीचर) भी दी गई है।
यह भी पढ़ें- Jensen Huang, स्टीव जॉब्स से लेकर नारायणमूर्ति तक, अपनी ही कंपनी से बाहर होने के बाद किया जोरदार कमबैक