ChatGPT: अब AI से हिंदी में बात करना हुआ और आसान, जानिए 'नीर' और 'लहर' का कैसे करें इस्तेमाल
ChatGPT अब हिंदी में करेगा बेहतर बातचीत, ये Neer और Leher वॉइस के जरिए होगा, आइये समझते है क्या है पूरा मामला।
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 04:21:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 04:21:26 PM (IST)
ChatGPT: अब AI से हिंदी में बात करना हुआ और आसान, जानिए 'नीर' और 'लहर' का कैसे करें इस्तेमालHighLights
- अब ChatGPT से हिंदी में बात करना हुआ और आसान
- ChatGPT वॉइस फीचर में दो नई हिंदी आवाजें 'नीर' और 'लहर' शामिल की
- ChatGPT की नई हिंदी वॉइस में क्या है खास?
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप ChatGPT से हिंदी में बात करना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। OpenAI ने अपने ChatGPT वॉइस फीचर में दो नई हिंदी आवाजें 'नीर' और 'लहर' शामिल की हैं। ये नई आवाजें हाल ही में जारी हुए GPT-Live-1.1 अपडेट का हिस्सा हैं। कंपनी का मुख्य मकसद AI के साथ बातचीत को एकदम इंसानी और नैचुरल बनाना है, ताकि यूजर्स को अपनी मातृभाषा में सवाल पूछने और जवाब सुनने का एक शानदार एक्सपीरियंस मिल सके।
ChatGPT की नई हिंदी वॉइस में क्या है खास?
OpenAI ने 15 अक्टूबर 2026 को अपने नए मॉडल GPT-Live-1.1 और इसके लाइट वर्जन GPT-Live-1.1 Quip को रोलआउट किया है। इस अपडेट के बाद हिंदी समेत कई भाषाओं के उच्चारण में काफी सुधार देखने को मिला है। अब भारतीय यूजर्स के पास चैटजीपीटी से बात करने के लिए हिंदी आवाज के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।
रोजमर्रा के कामों में कैसे आएगी काम?
- हिंदी वॉइस फीचर का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो टाइप करने के बजाय बोलकर काम करना पसंद करते हैं या जिन्हें अंग्रेजी में सवाल फ्रेम करने में दिक्कत होती है।
- आप बच्चों की पढ़ाई में मदद ले सकते हैं या किसी कठिन टॉपिक को आसान हिंदी में समझ सकते हैं।
- खाना बनाने की रेसिपी, ईमेल का ड्राफ्ट तैयार करना या दिनभर का शेड्यूल प्लान करना यह सब अब बस एक कमांड पर हो जाएगा।
हालांकि स्वास्थ्य, कानूनी या वित्तीय फैसलों से जुड़ी जानकारी को हमेशा आधिकारिक स्रोतों से री-चेक जरूर करें।
यह भी पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैंक ने माना- लीक हुआ 3.75 लाख लोगों का डेटा, जानें क्या है पूरा मामला
ChatGPT में Neer और Leher वॉइस कैसे ऑन करें?
- अगर आप भी इन नई आवाजों को ट्राई करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
- अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर ChatGPT ऐप खोलें।
- ऐप की Settings में जाएं और Voice विकल्प पर क्लिक करें।
- लिस्ट में से अपनी पसंद की आवाज Neer या Leher को सेलेक्ट करें।
- अब वॉइस मोड ऑन करें और हिंदी में बात करना शुरू करें।