• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

AI टूल पर भरोसा करना पड़ा महंगा, Claude ने डिलीट कर दी प्रोफेसर के 1 साल की मेहनत, फिर मांगी माफी

आजकल बहुत से लोग AI से अपना काम करते हैं ताकि टाइम बच सके, लेकिन आंख बंद कर AI पर भरोसा करना खतरनाक भी हो सकता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 11:25:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 11:25:20 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
AI टूल पर भरोसा करना पड़ा महंगा, Claude ने डिलीट कर दी प्रोफेसर के 1 साल की मेहनत, फिर मांगी माफी
AI टूल पर भरोसा करना पड़ा महंगा, Claude ने डिलीट कर दी प्रोफेसर के 1 साल की मेहनत, फिर मांगी माफी

HighLights

  1. AI का खौफनाक ब्लंडर
  2. उड़ा दी 1 साल की मेहनत
  3. चैटबॉट बोला "मेरी लापरवाही से हुआ"

टेक्नोलॉजी डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टूल को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको चौंका देगा। एक प्रोफेसर ने Claude को नोट्स में पेज नंबर ठीक करने का काम दिया था, लेकिन Claude ने एक साल के लेक्चर नोट्स और सेमेस्टर का सिलेबस ही डिलीट कर दिया।

शिकागो यूनिवर्सिटी के लॉ प्रोफेसर विलियम बाउड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे Claude से अपने पुराने कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ के लेक्चर नोट्स में पेज नंबर अपडेट करवा रहे थे। इसके बाद वह लंच करने चले गए, जब वापस लौटे तो पता चला कि चैटबॉट ने उनके जरूरी डॉक्यूमेंट्स डिलीट कर दिए हैं।


Claude ने खुद कबूली फाइलें डिलीट करने की बात

यह भी पढ़ें- Jensen Huang Controversy: एनवीडिया सीईओ ने कबूली बेवफाई, क्या पत्नी को देने होंगे 80 अरब डॉलर?

विलियम बाउड ने अपनी पोस्ट में बताया कि चैटबॉट ने माना कि उससे गलती से प्रोफेसर का Fall 2026 का फाइनल सिलेबस और 2023 के कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ क्लास के नोट्स वाले कई फोल्डर डिलीट हो गए थे।

Claude ने बताया कि उसने ये फाइलें डिलीट की हैं और अभी तक उन्हें वापस भी नहीं लाया है। चैटबॉट ने ये भी कहा कि जांच के दौरान उसे पेज नंबर से जुड़ी एक गलती मिली थी, लेकिन उसने नोट्स में कोई बदलाव नहीं किया था।

इसके बाद Claude ने प्रोफेसर से पूछा कि क्या वह Dropbox की मदद से इन फाइलों को वापस ला सकते हैं या उसे खुद इन्हें रिकवर करने की कोशिश करनी चाहिए। चैटबॉट ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि फाइलें डिलीट करना उसकी लापरवाही थी। इस परेशानी को ठीक करने की जिम्मेदारी प्रोफेसर पर नहीं होनी चाहिए।

Dropbox की मदद से वापस मिले सभी डॉक्यूमेंट्स

इस घटना के बाद अच्छी बात यह रही कि बाउड Dropbox की मदद से अपने सभी डिलीट हुए डॉक्यूमेंट्स वापस पाने में सफल रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।