• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच ले जा रहे हैं कार? जानें टायर में स्नो चेन लगाने का सही तरीका

सर्दियों में पहाड़ी और बर्फबारी वाले इलाकों में फिसलन भरी सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कार के टायरों में स्नो चेन लगाना बेहद जरूरी है, जिससे हादसों का खतरा कम हो जाता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 04:39:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 04:39:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच ले जा रहे हैं कार?  जानें टायर में स्नो चेन लगाने का सही तरीका
पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच ले जा रहे हैं कार? जानें टायर में स्नो चेन लगाने का सही तरीका

HighLights

  1. पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच ले जा रहे हैं कार
  2. जानें टायर में स्नो चेन लगाने का सही तरीका
  3. चेन खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ऑटो डेस्क। सर्दियों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होते ही सड़कों पर फिसलन काफी बढ़ जाती है। ऐसे बर्फीले रास्तों पर सामान्य टायरों की पकड़ कमजोर पड़ने से हादसों का खतरा बना रहता है। सफर को सुरक्षित बनाने के लिए टायरों में स्नो चेन लगाना बेहद जरूरी होता है, लेकिन गलत तरीके से चेन लगाने पर टायर, अलॉय व्हील, ब्रेक लाइन और सस्पेंशन को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

चेन खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

स्नो चेन खरीदने से पहले कार का ओनर्स मैनुअल जरूर पढ़ें ताकि पता चल सके कि गाड़ी के लिए मेटल चेन, लो-प्रोफाइल वायर चेन या फैब्रिक ट्रैक्शन डिवाइस में से क्या सही है। टायर के साइडवॉल पर लिखे साइज के अनुसार ही चेन खरीदें। सफर से पहले वॉटरप्रूफ ग्लव्स, रिफ्लेक्टिव जैकेट, वार्निंग ट्रायंगल और टॉर्च साथ रखें तथा घर पर एक बार चेन लगाने की प्रैक्टिस जरूर कर लें।


स्नो चेन लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

यह भी पढ़ें- Kavya Maran Car Collection: SRH मालकिन काव्या मारन के गैराज में खड़ी हैं करोड़ों की ये लग्जरी गाड़ियां, देखें लिस्ट

सुरक्षित जगह पर कार रोकें: ट्रैफिक से दूर समतल जगह पर गाड़ी खड़ी करें। हैजर्ड लाइट्स ऑन करें, पार्किंग ब्रेक लगाएं और इंजन बंद कर दें।

चेन की जांच करें: चेन को जमीन पर सीधा फैलाकर सुलझा लें और जांचें कि कोई कड़ी या हुक टूटा न हो।

सही पहियों की पहचान करें: फ्रंट-व्हील ड्राइव कारों में आगे के पहियों और रियर-व्हील ड्राइव में पीछे के पहियों में चेन लगाएं। AWD या 4WD गाड़ियों के लिए मैनुअल का पालन करें।

टायर पर चेन फिट करें: चेन के अंदरूनी केबल को टायर के पीछे से निकालकर सिरों को जोड़ें और चेन को टायर पर बराबर फैलाएं।

अच्छी तरह कसें: बाहरी लॉकिंग सिस्टम जोड़कर टेंशनर से चेन को टाइट करें। ध्यान रहे कि चेन सस्पेंशन या ब्रेक सिस्टम को न छुए।

दोबारा जांच करें: चेन लगाने के बाद 500 मीटर से 1 किलोमीटर धीमी गति से कार चलाकर रोकें और दोबारा जांचें कि चेन सही से कसी है या नहीं।

स्नो चेन लगाने के बाद कार की रफ्तार 30 किमी/घंटा से कम रखें और अचानक ब्रेक या तेज मोड़ लेने से बचें। जैसे ही बर्फ खत्म हो और साफ सड़क आ जाए, तुरंत चेन उतार दें क्योंकि सूखी सड़क पर चेन चलाने से टायर खराब हो सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।