
ऑटो डेस्क। IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ और को-ओनर काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 11 नवंबर को ग्रीस में मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या की रॉयल लाइफस्टाइल और उनके लग्जरी कार कलेक्शन में दुनिया की कई बेशकीमती लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें शामिल हैं।
रोल्स-रॉयस फैंटम VIII एक्सटेंडेड व्हीलबेस
काव्या मारन के कार कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी रोल्स-रॉयस फैंटम VIII एक्सटेंडेड व्हीलबेस है, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत करीब 12.2 करोड़ रुपये है। अपने शांत केबिन और बेमिसाल कम्फर्ट के लिए मशहूर इस सुपर-लग्जरी सेडान में 6.75-लीटर का ट्विन-टर्बो V12 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 571 bhp की पावर और 900 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
बेंटले बेंटायगा ईडब्ल्यूबी (Bentley Bentayga EWB)
उनके गैराज की दूसरी खास गाड़ी लाल रंग की बेंटले बेंटायगा ईडब्ल्यूबी लग्जरी SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। एक्सटेंडेड व्हीलबेस होने के कारण इसमें काफी ज्यादा केबिन स्पेस मिलता है। इस SUV में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 542 bhp की पावर पैदा करता है।
फेरारी रोमा (Ferrari Roma)
लग्जरी कारों के अलावा काव्या के पास आइकॉनिक लाल रंग की स्पोर्ट्स कार फेरारी रोमा भी है, जिसकी कीमत 3.76 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें 3.9-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो इसे महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है।
बीएमडब्ल्यू i7 (BMW i7)
पेट्रोल गाड़ियों के साथ ही काव्या के पास फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 भी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.03 करोड़ से 2.13 करोड़ रुपये के आसपास है। इसमें 101.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज पर करीब 603 किलोमीटर तक की रेंज देता है।
यह भी पढ़ें- 1 लीटर पेट्रोल में 40km से ज्यादा का सफर! ये हैं देश की टॉप 10 हाइब्रिड कारें, देखें पूरी लिस्ट और कीमतें