
टेक्नोलॉजी डेस्क। Play Store में गूगल क्रोम नाम का एक फर्जी ऐप है, जिसका नाम और आइकन बिल्कुल असली Google Chrome जैसा है। इसे 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
PhoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play Store पर मौजूद इस फर्जी ऐप का नाम और आइकन असली Google Chrome से मिलता-जुलता था। ऐप को Hizbartech नाम के डेवलपर ने लिस्ट किया था। शुरुआत में इसे Ball Bounce नाम के गेमिंग ऐप के तौर पर लिस्ट किया गया था। बाद में नाम बदलकर Chrome कर दिया गया और आइकन भी असली ब्राउजर जैसा बना दिया गया।
Reddit पर एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस बारे में बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google के हटाने से पहले इस ऐप को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था।
एक यूजर के मुताबिक, इसे खोलने पर ब्राउजर के बजाय AI अवतार और चैट जैसा इंटरफेस दिखाई दे रहा था। यूजर ने चैट करने की कोशिश की, तो ऐप से अटपटे जवाब मिले। नाम और आइकन Chrome जैसे थे, लेकिन यह असली ब्राउजर की तरह काम नहीं कर रहा था।
मामला सामने आने के बाद Google ने इस ऐप को Play Store से हटा दिया है।
Play Store पर ऐप मौजूद है और उसका आइकन सही है, तो आंख बंद करके उस पर भरोसा करना ठीक नहीं है। ऐप डाउनलोड करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
डेवलपर का नाम चेक करें
असली Google Chrome ऐप का डेवलपर Google LLC है। ऐसे में अगर Chrome के नाम से कोई ऐप किसी दूसरे या अनजान डेवलपर के नाम से दिखता है, तो उसकी जांच जरूर करें।
ऐप की रेटिंग और रिव्यू पढ़ें
किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग और दूसरे यूजर्स के रिव्यू जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़ें- 'आज क्या पहनूं?' की टेंशन खत्म! AI Wardrobe बनेगा आपका पर्सनल स्टाइलिस्ट
ऐप परमिशन पर ध्यान दें
जब आप कोई ऐप डाउनलोड करते हैं और अगर ऐप अपने काम के अलावा किसी दूसरी चीज की परमिशन मांगता है, तो उसे देने से बचें।
गूगल प्ले प्रोटेक्ट चालू रखें
फोन में Google Play Protect चालू रखें। यह खतरनाक ऐप की पहचान करने में मदद करता है, हालांकि यह हर फर्जी ऐप का पता लगाने की गारंटी नहीं देता।