
ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसे देखते हुए ऑटो कंपनियां लगातार नई और एडवांस कारें बाजार में उतार रही हैं। कुछ साल पहले तक इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले लोग घंटों लंबी चार्जिंग के बारे में सोचकर हिचकिचाते थे। लेकिन अब नई तकनीक ने पूरी तस्वीर बदल दी है। आज भारतीय बाजार में कई ऐसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं, जिनकी सुपरफास्ट चार्जिंग स्पीड किसी को भी हैरान कर सकती है। आइए जानते हैं देश की उन चुनिंदा इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जो कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर लंबे सफर के लिए तैयार हो जाती हैं।
सुपरफास्ट चार्जिंग के मामले में हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai Ioniq 5) और किआ EV6 (Kia EV6) सबसे आगे हैं। ये दोनों गाड़ियां खास 800-वोल्ट आर्किटेक्चर तकनीक पर बनी हैं, जो इन्हें बेहद तेज रफ्तार से चार्ज होने की ताकत देती है। यदि आप इन्हें किसी अल्ट्रा-फास्ट डीसी (DC) चार्जर से जोड़ते हैं, तो ये महज 16 से 18 मिनट के भीतर 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती हैं। यानी एक चाय- कॉफी ब्रेक के समय में ही आपको सैकड़ों किलोमीटर की रेंज आसानी से मिल जाती है।
स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भी चार्जिंग स्पीड के मामले में जबरदस्त छलांग लगाई है। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 और XEV 9e इसका बड़ा उदाहरण हैं। इन गाड़ियों में बड़े बैटरी पैक दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद ये महज 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखती हैं। इनका एडवांस बैटरी सिस्टम तेज चार्जिंग के दौरान बैटरी को ज्यादा गर्म होने से भी बचाता है।
यह भी पढ़ें- MS Dhoni Net Worth: संन्यास के बाद भी हर महीने करोड़ों कमाते हैं माही! जानें एमएस धोनी की नेटवर्थ