_m.webp)
बिजनेस डेस्क। Boltt Evo, Realme P4s 5G, AI+ Nova 2 Ultra 5G, Realme P4 5G, Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge जैसे कई फोन पर डील देखने को मिल रही हैं।
Boltt Evo पर सबसे सस्ती डील मिल रही है। Flipkart Big Billion Days Early Bird में इसकी कीमत सभी ऑफर्स के बाद ₹8,999 बताई जा रही हैं। इस फोन में 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही फोन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए आपको 6,000mAh बैटरी दी गई है और फोन Android 16 पर चलता है।
Oppo K14 Lite में सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत ₹15,999 हो जाएगी। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है, Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता हैं। इसके अलावा 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7,000mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
यह भी पढ़ें- नीता अंबानी को पीछे छोड़ ये महिला बनी देश की सबसे अमीर शख्सियत, जानें कितनी है नेटवर्थ और कैसे दे रही टक्कर
AI+ Nova 2 Ultra 5G की Early Bird कीमत सभी ऑफर्स के बाद ₹18,999 पड़ेगी। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ 6GB/8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है। फोन में 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Infinix Note Edge को सभी ऑफर्स के बाद ₹23,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। कैमरें की बात करें तो इसमें 50MP रियर और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Realme P4s 5G को Early Bird Deal में सभी ऑफर्स के बाद ₹31,999 में खरीदा जा सकता हैं। इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8GB/12GB तक RAM मिलती है। फोन में 50MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है, 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है।