
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस साल फोन खरीदने का सोच रहे थे तो यह बेहतरीन मौका है। क्योंकि साल का सबसे बड़ा सेल Flipkart Big Billion Days शुरू हो चुका है और इसमें कई फोन्स सस्ते मिल रहे हैं।
अगर आप ₹20 हजार से कम कीमत में 5G फोन ढूंढ़ रहे हैं तो Moto G37 Power एक अच्छा विकल्प है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दिया गया है। इसकी कीमत ₹17 हजार के आसपास बताई गई है।
POCO M8x 5G फोन में 7,900mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का कैमरा भी है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत ₹21 हजार के आसपास है। ऑफर लगाकर आप इसे और भी सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।
Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP का रियर कैमरा मिलता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर भी दिया गया है। अगर आप इस फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लेते हैं तो यह आपको ₹19,668 के आसपास मिल जाएगा। हालांकि ऑफर लगाने पर फोन और भी सस्ता मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 28 दिन के बच्चे ने शुरू किया शेयर बाजार में निवेश, कहीं आप पीछे ना रह जाएं, जानें कैसे करें स्मार्ट निवेश
इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला Full HD+ डिस्प्ले और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, यह फोन आपको ₹19 हजार रुपये के करीब मिल जाएगा।