YouTube Shorts की लत से मिलेगा छुटकारा, ऐप में आया नया फीचर, Android और iPhone में ऐसे करें इस्तेमाल
यूजर्स की इसी लत और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करने के लिए यूट्यूब (YouTube) ने अपने ऐप में एक नया 'टाइम मैनेजमेंट' (Time Management) फीचर पेश किया है।
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 03:21:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 03:21:46 PM (IST)
फोन का स्क्रीन टाइम घटाने में मददगार होगा यूट्यूब।HighLights
- फोन का स्क्रीन टाइम घटाने में मददगार होगा यूट्यूब
- आसानी से डिसेबल करें ऑटो-शॉर्ट्स रिकमंडेशन
- टाइमर सेट करके अपना कीमती समय ऐसे बचाएं
टेक्नोलॉजी डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शॉर्ट वीडियो की लत से यूजर्स का घंटों समय बर्बाद हो जाता है। एक बार शॉर्ट्स देखना शुरू करने के बाद अनगिनत वीडियो स्क्रॉल करने का यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं लेता। यूजर्स की इसी लत और अनियंत्रित स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करने के लिए यूट्यूब (YouTube) ने अपने ऐप में एक नया 'टाइम मैनेजमेंट' (Time Management) फीचर पेश किया है। यह उपयोगी फीचर एंड्रॉयड और आईओएस (iOS) दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कैस काम करता है यूट्यूब का नया टाइम लिमिट फीचर?
यूट्यूब का यह नया टूल यूजर्स को अपनी शॉर्ट्स फीड (Shorts Feed) के समय को शून्य (0) मिनट पर सेट करने का विकल्प देता है। इससे लगातार आने वाले वीडियो रिकमंडेशन पर ब्रेक लग जाता है और बेवजह स्क्रॉलिंग की आदत से मुक्ति मिलती है।
- जैसे ही कोई यूजर इस सेटिंग को एक्टिवेट करता है, ऐप के होम पेज पर शॉर्ट्स वीडियो की रिकमंडेशन दिखना बंद हो जाती हैं।
- इस फीचर को ऑन करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यूजर शॉर्ट्स वीडियो देख ही नहीं पाएंगे। यदि यूजर खुद किसी खास शॉर्ट्स को देखना चाहता है, तो वह सर्च बार में ढूंढकर, सब्सक्रिप्शन टैब से या किसी डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आसानी से वीडियो एक्सेस कर सकता है।
यूट्यूब में 'एंडलेस शॉर्ट्स फीड' को ऐसे करें डिसेबल
यदि आप भी अपने स्मार्टफोन का स्क्रीन टाइम घटाना चाहते हैं और यूट्यूब पर बार-बार शॉर्ट्स स्क्रॉल करने से बचना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने स्मार्टफोन (Android/iPhone) में YouTube ऐप ओपन करें।
- स्क्रीन पर सबसे ऊपर या नीचे दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो (Profile Picture) पर टैप करें।
- दिए गए विकल्पों में से Settings पर जाएं और फिर Time Management ऑप्शन पर क्लिक करें।
- थोड़ा नीचे स्क्रॉल करके Daily Limits सेक्शन में जाएं।
- यहां Shorts Feed Limit वाले ऑप्शन को इनेबल करें और उसके टाइमर को 0 मिनट पर सेट कर दें।
इस साधारण सी सेटिंग को एक्टिवेट करते ही यूट्यूब के मुख्य होम स्क्रीन से वीडियो रिकमंडेशन गायब हो जाएंगे, जिससे आपका बहुमूल्य समय बचेगा और डिजिटल वेलबीइंग (Digital Wellbeing) में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें- Redmi Note 17 Pro Max 5G की धमाकेदार एंट्री, 10,000mAh बैटरी से तीन दिन का बैकअप