Redmi Note 17 Pro Max 5G की धमाकेदार एंट्री, 10,000mAh बैटरी से तीन दिन का बैकअप
शाओमी ने जापान में Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च किया, जिसमें 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले, दमदार कैमरा, AI फीचर्स और मजबूत बिल्ड मिलता है।
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 02:23:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 02:23:23 PM (IST)
Redmi Note 17 Pro Max 5G की धमाकेदार एंट्री। (सोशल मीडिया)HighLights
- Redmi Note 17 Pro Max 5G जापान में लॉन्च हुआ।
- फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है।
- 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट।
टेक्नोलॉजी डेस्क। टेक दिग्गज शाओमी ने जापान के मार्केट में अपना नया और दमदार स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च कर दिया है। रेडमी नोट सीरीज का यह पहला ऐसा 'प्रो मैक्स' मॉडल है, जो अपनी विशाल 10,000mAh बैटरी के कारण चर्चा के केंद्र में है।
दमदार परफॉरमेंस और बेहतरीन एआई फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन को कंपनी ने कई प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स के साथ बाजार में उतारा है।
तीन दिन चलने वाली बैटरी और बेजोड़ मजबूती
- इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई सिलिकॉन कार्बन तकनीक आधारित 10,000mAh की विशाल बैटरी है। शाओमी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल पर यह फोन आराम से 3 दिन का बैकअप देगा।
- 100W की फास्ट चार्जिंग से मात्र 20 मिनट के चार्ज में फोन को पूरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 27W रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर है। कंपनी का कहना है कि 1600 चार्जिंग साइकिल (करीब 6 साल) के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 फीसदी तक बची रहेगी।
मजबूती के मामले में इसे 'रेडमी टाइटन स्ट्रक्चर' पर तैयार किया गया है। IP66 और IP68 रेटिंग वाला यह डिवाइस 2 मीटर गहरे पानी में 72 घंटे तक सुरक्षित रह सकता है। आप इससे अंडरवाटर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। शानदार डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट
- रेडमी के इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। 3,200Hz के सैंपलिंग रेट वाली इस स्क्रीन को आंखों की सुरक्षा (लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री) के लिए TÜV Rheinland का सर्टिफिकेशन मिला है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 (Snapdragon 6 Gen 5) प्रोसेसर लगा है, जिसे 16GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है। यह डिवाइस शाओमी के लेटेस्ट HyperOS 3 पर काम करता है, जिसमें रियल-टाइम स्पीच ट्रांसक्रिप्शन और ऑफलाइन AI ट्रांसलेशन जैसे कमाल के फीचर मौजूद हैं। ग्राहकों को इसमें 4 साल तक ओएस (OS) अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। कैमरा और रंग बदलने वाला डिजाइन
- फोटोग्राफी के लिए इसके पिछले हिस्से में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। वहीं, बेहतरीन सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- लुक और डिजाइन की बात करें तो यह फोन ब्लैक, पर्पल और क्लाउड ब्लश रंगों में पेश किया गया है। इसका 'क्लाउड ब्लश' कलर वेरिएंट बेहद खास है, क्योंकि इसमें फोटोक्रोमिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। सूरज की रोशनी में जाते ही इस फोन का बैक पैनल सफेद रंग से बदलकर हल्का गुलाबी-नारंगी (Pinkish Orange) हो जाता है।
कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स
जापान के बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G के बेस वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमत 79,980 येन तय की गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 48,000 रुपये है। वहीं, इसका हाई-एंड मॉडल (8GB रैम + 512GB स्टोरेज) 99,980 येन में मिलेगा, जिसकी भारतीय कीमत लगभग 60,000 रुपये बैठती है।
यह भी पढ़ें- 24 अगस्त से बदल जाएंगे सिम कार्ड के नियम, अब आप अपने नाम पर रख सकते हैं इतने सिम, DoT का नया फरमान