• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Google Maps का नया कमाल, अब रास्ता ही नहीं, 'Ask Maps' फीचर से AI खुद प्लान करेगा आपकी पूरी ट्रिप

अगर आप यात्रा के दौरान रास्ता ढूंढ़ने के लिए सिर्फ Google Maps का इस्तेमाल करते हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 03:55:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 03:55:50 PM (IST)
Google Maps का नया कमाल,  अब रास्ता ही नहीं, 'Ask Maps' फीचर से AI खुद प्लान करेगा आपकी पूरी ट्रिप
Google Maps का नया कमाल

HighLights

  1. Ask Maps फीचर AI की मदद से यात्रा से जुड़े सवालों के जवाब देता है
  2. होटल, पेट्रोल पंप, पार्किंग और EV चार्जिंग जैसी सुविधाओं की जानकारी मिलेगी
  3. AI आधारित यह फीचर यूजर की पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड सुझाव भी देता है

टेक्नोलॉजी डेस्क।। अगर आप यात्रा के दौरान रास्ता ढूंढ़ने के लिए सिर्फ Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो अब यह ऐप आपकी ट्रिप प्लानिंग को भी आसान बना सकता है। Google Maps का 'Ask Maps' फीचर यूजर्स को होटल, रेस्टोरेंट, पार्किंग, पेट्रोल पंप, EV चार्जिंग स्टेशन और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी AI की मदद से उपलब्ध कराता है।

यह फीचर Google के Gemini AI मॉडल पर आधारित है और बातचीत के जरिए सवालों के जवाब देता है। इससे यूजर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकते हैं।

ऐसे करें Ask Maps फीचर का इस्तेमाल

Google Maps ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने के बाद ऐप खोलें। सर्च बार के नीचे दिखाई देने वाले 'Ask Maps' विकल्प पर टैप करें। इसके बाद चैट इंटरफेस खुल जाएगा, जहां आप टाइप करके या बोलकर अपना सवाल पूछ सकते हैं।


उदाहरण के तौर पर आप किसी शहर की यात्रा के दौरान कम बजट वाले होटल, रास्ते में कॉफी शॉप, पार्किंग, पेट्रोल पंप या EV चार्जिंग स्टेशन की जानकारी मांग सकते हैं। यह फीचर रियल टाइम जानकारी और सुझाव भी उपलब्ध कराता है।

इन बातों का रखें ध्यान

Ask Maps फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Google Maps में लॉगइन होना जरूरी है। चूंकि यह Gemini AI पर आधारित है, इसलिए इसके सुझाव हर यूजर के लिए अलग हो सकते हैं। यह आपकी सेव की गई लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और पसंद के आधार पर पर्सनलाइज्ड रिजल्ट दिखाता है। इसलिए बेहतर अनुभव के लिए ऐप को हमेशा अपडेट रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- MP Tech Growth Conclave 13 जुलाई को भोपाल में; युवाओं के लिए आईटी में रोजगार का मौका, 1.23 लाख नौकरियों का अनुमान