
Google Crome Update: टेक कंपनी गूगल ने अपने ब्राउजर Google Chrome के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद Google Chrome को कई नए फीचर्स मिलेंगे और बग्स को दूर किया जाएगा। बता दें कि गूगल की तरफ से Chrome Browser के लिए लगातार अपडेट दिया जाता रहा है, और उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।लेकिन गूगल की तरफ से जारी किया गया अपडेट कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वजह ये है कि पुराने वर्जन के लिए ये आखिरी अपडेट है। यानी अगर भविष्य में क्रोम को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको विंडोज 10 या उससे ऊपर के वर्जन में ही अपडेट मिलेगा।
Google ने लेटेस्ट अपडेट में दो प्रकार के अपडेट को शामिल किया है। इसमें एक अपडेट विंडोज 10 या उससे ऊपर के वर्जन के लिए आया है और उसका नाम लेबल 110 है। इससे छोटा वर्जन विंडोज 7 और 8.1 के लिए जारी किया है। क्रोम 110 वर्जन को खासतौर से Windows 10 और उससे ऊपर के वर्जन के लिए तैयार किया गया है।
गूगल के क्रोम ब्राउजर के लिए जारी किए अपडेट में सबसे बड़ा नुकसान Windows7 और Windows 8.1 चलाने वाले यूजर्स को होगा। दरअसल, इन यूजर्स के लिए ये आखिर क्रोम अपडेट दिया है और इसके बाद अब कोई नया अपडेट जारी नहीं किया जाएगा। गूगल ने ऐलान किया है कि क्रोम 109 वर्जन, विंडोज 7, Windows 8 और Windows 8.1 यूजर्स के लिए आखिरी अपडेट है।
Windows 10 या उससे ऊपर का वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स क्रोम के लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद जब भी नया अपडेट जारी होगा, तो ब्राउजर ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा। लेकिन अगर Windows 7 और Windows 8.1 का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास एक ही ऑप्शन है कि वह लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट कर लें। अगर ऐसा नही किया, तो आपका कंप्युटर हैक हो सकता है।