• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

'आपका चोरी हुआ iPhone मिल गया है..' अगर आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान

चोरी या गुम हुए आईफोन को वापस दिलाने के नाम पर साइबर अपराधी फर्जी SMS और ईमेल भेजकर Apple ID, पासवर्ड और OTP चुरा रहे हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 03:06:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 03:29:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
'आपका चोरी हुआ iPhone मिल गया है..' अगर आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान
'आपका चोरी हुआ iPhone मिल गया है..' अगर आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान, वरना साफ हो जाएगा अकाउंट

HighLights

  1. चोरी हुए iPhone के नाम पर साइबर ठगी
  2. आपका चोरी हुआ iPhone मिल गया है
  3. कहां से मिलती है ठगों को आपकी जानकारी?

टेक्नोलॉजी डेस्क। यदि आपका आईफोन (iPhone) हाल ही में चोरी हुआ है या कहीं गुम हो गया है, और कुछ दिनों बाद आपके पास 'आपका आईफोन मिल गया है' जैसा कोई मैसेज आता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। फोन वापस मिलने की खुशी में किसी अनजान लिंक पर गलती से भी क्लिक करना आपको भारी पड़ सकता है।

साइबर अपराधी इन दिनों आईफोन यूजर्स को निशाना बनाने के लिए ठगी का यह नया तरीका अपना रहे हैं, जिसके जरिए वे Apple ID, पासवर्ड और OTP जैसी संवेदनशील जानकारी चुराकर बैंक खाते में सेंध लगा रहे हैं। इस गंभीर खतरे को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है।


कैसे जाल में फंसाते हैं साइबर ठग?

ठग चोरी या गुम हुए आईफोन के मालिकों को फर्जी SMS और ईमेल भेजते हैं। इन मैसेज में दावा किया जाता है कि आपका फोन मिल चुका है या उसे ब्लॉक कर दिया गया है। फोन वापस पाने या अनलॉक करने के नाम पर मैसेज में एक लिंक भेजा जाता है, जिसके अंत में 'Apple Support' लिखकर उसे असली दिखाने की कोशिश की जाती है। जैसे ही यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, उससे Apple ID, पासवर्ड या डिवाइस को अकाउंट से हटाने और वेरिफिकेशन के नाम पर OTP मांगा जाता है।

कहां से मिलती है ठगों को आपकी जानकारी?

साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर राहुल मिश्रा के अनुसार, ठग कई तरीकों से पीड़ितों की डिटेल्स जुटाते हैं।

  • लोग अक्सर फोन चोरी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, जिस पर साइबर अपराधी लगातार नजर रखते हैं।
  • इस फीचर में स्क्रीन पर वैकल्पिक मोबाइल नंबर दिखाने का विकल्प होता है, जिसका गलत इस्तेमाल कर ठग मालिक को टारगेट करते हैं।
  • ऑनलाइन उपलब्ध पर्सनल डिटेल्स और पुराने डेटा लीक के जरिए भी नंबर और ईमेल निकाले जाते हैं।
  • इसलिए ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ अपना पासवर्ड या OTP साझा करें।

यह भी पढ़ें- ATM कभी चालू नहीं किया, न नेट बैंकिंग ली, फिर भी SBI खाते से उड़ गए ₹1.60 लाख

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।