• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक गाइड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए काम की खबर, अब 1024 मेंबर्स कर सकेंगे ऐड

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नया अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट में ग्रुप एडमिन को फायदा होगा। व्हाट्सएप ने ग्रुप के अंदर ऐड करने वा...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 10 Oct 2022 04:28:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Oct 2022 04:28:19 PM (IST)
WhatsApp New Update: व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए काम की खबर, अब 1024 मेंबर्स कर सकेंगे ऐड
WhatsApp New Update: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नया अपडेट लेकर आया है। इस अपडेट में ग्रुप एडमिन को फायदा होगा। व्हाट्सएप ने ग्रुप के अंदर ऐड करने वाले मेंबर्स की संख्या में वृद्धि कर दी है। अब ग्रुप में 1024 लोगों को शामिल कर सकते हैं।

WhatsApp New Update: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर यूजर्स को नए फीचर्स का फायदा मिल रहा है। अब इसका ग्रुप मैसेजिंग सिस्टम बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पहले एक ग्रुप में सिर्फ 256 मेंबर्स को ऐड किया जा सकता था। अब यह संख्या बढ़कर 512 हो गई है। हालांकि एक नई रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप के सदस्यों की संख्या एक बार फिर बढ़ाई जा सकती है। यह संख्या पहले की तुलना में डबल हो जाएगी। अन्य मैसेजिग ऐप की तुलना में WhatApp ग्रुप में सदस्यों की संख्या कम रहती है। नए बदलाव के बाद यह अंतर खत्म हो जाएगा। WhatApp ग्रुप में 1024 सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। इस नए अपडेट पर टेस्टिंग चल रही है। इस तरह एक साथ हजारों लोगों तक पहुंचा जा सकता है। साथ ही ग्रुप मैसेजिंग का अनुभव यूजर्स के लिए बेहतर होगा।

WhatApp बीटा वर्जन में टेस्टिंग कर रहा है

WhatApp अपडेट प्लेटफॉर्म WABetaInfo के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला ऐप वर्तमान में 512 यूजर्स की ग्रुप लिमिट में बदलाव का परीक्षण कर रहा है। अब एडमिन को एक ग्रुप में अधिकतम 1024 सदस्यों को शामिल करने का ऑप्शन दिया गया है। बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। साथ ही इस फीचर का फायदा चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिल रहा है।


naidunia_image

व्यू वन्स फीचर में बदलाव

WhatApp ने प्राइवेसी देते हुए अपने व्यू वन्स (View Once) फीचर में बदलाव किया है। अब यूजर्स व्यू वन्स में स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। यह विकल्प बंद कर दिया गया है।

WhatApp प्रीमियम सदस्यता का परीक्षण कर रहा

चुनिंदा यूजर्स को कई सुविधाओं को लाभ देते हुए WhatApp बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रीमियम सेवा का टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सऐप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस से छोटे और बड़े कारोबारियों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें-

WhatsApp यूजर्स जल्द तारीख से हिसाब से देख सकेंगे पुराने मैसेज, पढ़ें कैसे करेगा काम

Technology Tips: क्या आपको WhatsApp के जरिए ट्रैक किया जा रहा, इस तरह करें चेक