• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp यूजर्स जल्द तारीख से हिसाब से देख सकेंगे पुराने मैसेज, पढ़ें कैसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: WABetalnfo के अनुसार व्हाट्सएप ने आखिरकार मैसेज बाई डेट फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसे दो साल पहले छोड़ दिया गया था। कंप...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 14 Sep 2022 10:29:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Sep 2022 10:29:08 PM (IST)
WhatsApp यूजर्स जल्द तारीख से हिसाब से देख सकेंगे पुराने मैसेज, पढ़ें कैसे करेगा काम
WhatsApp New Feature: WABetalnfo के अनुसार व्हाट्सएप ने आखिरकार मैसेज बाई डेट फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है। जिसे दो साल पहले छोड़ दिया गया था। कंपनी जल्द ही इस फीचर को लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है।

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स को जल्द तारीख के हिसाब से पुराने मैसेज देखने का ऑप्शन मिलेगा। इंस्टेंट मैसेजिंग एप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetalnfo ने नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। WhatsApp के इस फीचर का नाम 'सर्च मैसेज बाय डेट' (Search Messages by date) है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। बीते दिनों WhatsApp के लिंक्ड डिवाइस से खुद को मैसेज भेजने के फीचर की जानकारी सामने आई थी।

ऐसे काम करेगा फीचर

WABetalnfo के अनुसार WhatsApp इस फीचर पर काम कर रही है। सर्च मैसेज बाय डेट फीचर जल्द ही रोलऑउट किया जा सकता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स डेट के हिसाब से पुराने मैसेज देख पाएंगे। यूजर्स को इस फीचर में सर्च सेक्शन में कैलेंडर आइकन मिलेगा। इस आइकन पर टैप करके तारीख के हिसाब से मैसेज देख सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो लंबी चैट हिस्ट्री से परेशान रहते हैं। इस फीचर से ग्रुप चैट हिस्ट्री देखने में भी मदद मिलेगी।


naidunia_image

खुद को मैसेज भेज सकेंगे

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि WhatsApp लिंक्ड डिवाइस से खुद को मैसेज भेजने के फीचर पर वर्क कर रहा है। इस फीचर में यूजर्स लिंक किए गए डिवाइस के बीच खुद को मैसेज सेंड कर सकेंगे। इससे आईओएस और एंड्रॉयड के लिए मल्टी डिवाइस सपोर्ट के तौर पर लाया जा सकता है। बता दें इस साल WhatsApp ने मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर रोलऑउट किया था। इस फीचर से एक ही WhatsApp अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

Technology Tips: क्या आपको WhatsApp के जरिए ट्रैक किया जा रहा, इस तरह करें चेक

अब ऑफिस में शिफ्ट खत्म होते ही भाग जाएगा कंप्यूटर माउस, वीडियो में देखें कैसे करेगा काम