स्मार्टफोन बाजार में देसी ब्रांड Mivi की धांसू एंट्री, 15 हजार से कम में मिलेगा 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन
Mivi ने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च किया। फोन में 6000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 और Android 16 दिया गया है।
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 02:22:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 02:22:28 PM (IST)
स्मार्टफोन बाजार में देसी ब्रांड Mivi की धांसू एंट्री। (सोशल मीडिया)HighLights
- Mivi One 5G तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ।
- फोन में 6000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट।
- Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर से फोन लैस।
टेक्नोलॉजी डेस्क। भारतीय टेक बाजार में एक नई हलचल मच गई है। अपने ऑडियो और गैजेट्स के लिए मशहूर स्वदेशी ब्रांड Mivi ने अब स्मार्टफोन के अखाड़े में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपना पहला 5G फोन 'Mivi One 5G' भारत में लॉन्च किया है।
15 हजार रुपये से कम के बजट सेगमेंट को टारगेट करते हुए इस फोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर और बिना किसी फालतू ऐप के एकदम क्लीन एंड्रॉइड 16 का एक्सपीरियंस दिया जा रहा है।
Flipkart सेल में मिलेंगे बंपर डिस्काउंट
यह नया नवेला फोन 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहकों के लिए इसे पांच आकर्षक रंगों (ब्लू, बरगंडी, पिंक, ग्रीन और नेवी ब्लू) में बाजार में उतारा गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए Flipkart Big Billion Days सेल में बैंक ऑफर्स को मिलाकर इस पर तगड़े डिस्काउंट दिए जा रहे हैं:
- 4GB + 128GB: असल कीमत 14,999 है, लेकिन सेल में यह सिर्फ 11,999 में मिलेगा।
- 6GB + 128GB: रेगुलर कीमत 15,999, जो सेल ऑफर के बाद 12,999 रह जाएगी।
- 8GB + 128GB: 16,999 वाला इसका टॉप मॉडल सेल के दौरान महज 13,999 में खरीदा जा सकेगा।
जियो यूजर्स की तो बल्ले-बल्ले
Mivi ने इस फोन के साथ ऑफर्स की झड़ी लगा दी है, खासकर जियो ग्राहकों के लिए। यह फोन खरीदने पर 4,000 रुपये कीमत का 12 महीने वाला कैनवा प्रो (Canva Pro) का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिलेगा। इसके अलावा, एक महीने के लिए हॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड का एक्सेस, 50GB अतिरिक्त जियो एआई क्लाउड स्टोरेज और 5,000GB गूगल क्लाउड स्पेस के साथ 18 महीने का गूगल जेमिनी प्रो प्लान भी मुफ्त दिया जा रहा है।
फीचर्स जो इस बजट फोन को बनाते हैं खास
- डिस्प्ले और डिजाइन: फोन में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए 2.5D कवर ग्लास है। 210 ग्राम वजनी इस फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP64 रेटिंग भी मिली हुई है।
- परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: 4nm तकनीक पर आधारित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 5G चिपसेट इस फोन को ताकत देता है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर करीब 4,90,000 है। यह प्योर एंड्रॉइड 16 पर चलता है और इसमें एंड्रॉइड 18 तक ओएस अपडेट मिलने की पक्की गारंटी दी गई है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (PDAF) और एक सपोर्टिंग सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Mivi ClearTalk: कंपनी के न्यूरल वॉयस इंजन से लैस यह एक खास फीचर है। यह कॉलिंग के दौरान पीछे से आने वाले ट्रैफिक या हवा के शोर को पूरी तरह से दबा देता है, जिससे बात करते समय आवाज एकदम साफ जाती है।
घर बैठे मिलेगी आफ्टर-सेल्स सर्विस
अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए Mivi इस डिवाइस पर पूरे 1 साल की वारंटी दे रही है। सर्विसिंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने देश भर में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर बनाए हैं। सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि 19,000 से अधिक पिन कोड पर कंपनी घर से ही फ्री पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा भी दे रही है, ताकि फोन खराब होने पर आपको सर्विस सेंटर के चक्कर न काटने पड़ें।