
ऑटो डेस्क। अगर आप सिर्फ Mileage देखकर कार खरीदने का डिसीजन तुरंत ले लेते है तो रुकिए जारा, Mileage जरूरी है लेकिन इसके अलावा भी और कई चीजें जरूरी होती है।
Vahan Dashboard के वाहन रजिस्ट्रेशन डेटा की मानें तो, हर साल इस समय पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री चरम पर होती है।
सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आपकी प्राथमिकता सबसे पहले कार की सुरक्षा होनी चाहिए। इसलिए यहां हम आपको बता रहे है एक अच्छी और परफेक्ट फैमिली कार चुनने के लिए आपको माइलेज के अलावा क्या क्या चीजें देखना चाहिए।
भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के जरिए लागू Bharat NCAP ग्लोबल मानकों पर आधारित है, जिसमें 2 चीजें देखी जाती है।
अगर आप किसी कार को केवल '5-Star' स्टिकर देखकर सुरक्षित समझते है या भूल बिल्कुल न करें। हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Test Details और Test Scope को देखें।
यह भी पढ़ें- PhonePe भारत में देगा 20,000 जॉब्स, 50 लाख से ज्यादा लगेगा पेमेंट डिवाइस
जब आप शोरूम जाएं, तो डीलर से पूछे कि बेस मॉडल में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिल रहे हैं। इसके अलावा खाली सड़क पर टेस्ट ड्राइव के दौरान पैनिक ब्रेकिंग करके ABS और EBD का रिस्पॉन्स चेक करें.
सेल्स एग्जीक्यूटिव से गाड़ी की आधिकारिक भारत NCAP क्रैश टेस्ट रिपोर्ट दिखाने को बोलें।