• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गलती से कटा FASTag का पैसा तो मिलेगा Refund... जानें क्या है आसान तरीका

FASTag एक आधुनिक सुविधा है, जिसके माध्यम से वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर नकद भुगतान करने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडे...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 03:04:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 03:04:57 PM (IST)
गलती से कटा FASTag का पैसा तो मिलेगा Refund... जानें क्या है आसान तरीका
गलती से कटा FASTag का पैसा तो मिलेगा Refund

HighLights

  1. फास्टैग से जुड़ी टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
  2. संबंधित बैंक या फास्टैग पोर्टल व एप से करें शिकायत।

टेक डेस्क, नई दिल्ली। FASTag एक आधुनिक सुविधा है, जिसके माध्यम से वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर नकद भुगतान करने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे वाहन गुजरते ही टोल शुल्क स्वतः कट जाता है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि लंबी कतारों से भी मुक्ति मिलती है। हालांकि कई बार ऐसी शिकायतें सामने आती हैं कि वाहन टोल प्लाजा से न गुजरने पर भी फास्टैग से राशि कट जाती है।

टोल फ्री हेल्पलाइन पर कॉल करके दर्ज करें शिकायत

यह तकनीकी त्रुटि या नेटवर्क की समस्या के कारण संभव है। यदि आपके साथ भी ऐसी स्थिति आती है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके लिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक अपनी शिकायत फास्टैग से जुड़ी टोल फ्री हेल्पलाइन (FASTag Complaints Toll Free Number) पर कॉल करके दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, संबंधित बैंक या फास्टैग प्रदाता के पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है। शिकायत की जांच होने के बाद गलत तरीके से कटी हुई राशि आमतौर पर 30 दिनों के भीतर वापस कर दी जाती है।


आखिर क्यों कटते है पैसे?

दरअसल, ये गलतियां आमतौर पर तब होती है जब किसी की गाड़ी का फास्टैग टोल प्लाजा पर ठीक से रीड नहीं हो पाता। इसके बाद टोल ऑपरेटर मैनुअल तरीके से गाड़ी की डिटेल्स सिस्टम में भरता है। इस डिटेल को भरने में हुई गलती से उन लोगों के टैग से पैसा कट जाता है जिनका नंबर सिस्टम में गलत भरा जा रहा होता है। यदि आपके फास्टैग से पैसे कटे हैं, तो आप टोल फ्री नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।

ग्राहक को तुरंत रिफंड जारी

इसके अलावा आप इसके आधिकारिक मेल आइडी falsededuction@ihmcl.com पर मेल भेजकर भी शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड यानी आइएचएमसीएल मामले की जांच करता है और यदि गलत कटौती की बात सामने आती है तो ग्राहक को तुरंत रिफंड जारी किया जाता है।

तीन हजार में बनवा सकते हैं पास

केंद्र सरकार ने वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए एक नई सुविधा शुरू की है। इसके अंतर्गत आप एक सालाना पास बनवा सकते हैं। शुल्क और वैधता फास्टैग वार्षिक पास 3000 रुपये का शुल्क देकर प्राप्त किया जा सकता है। यह पास केवल निजी वाहनों के साथ काम करेगा और यह हस्तांतरणीय नहीं है। यह पास राज्य सरकार द्वारा संचालित राजमार्गों या एक्सप्रेसवे पर काम नहीं करेगा। एक बार सक्रिय होने के बाद पास एक वर्ष या 200 ट्रिप तक सक्रिय रहेगा, जो भी पहले हो। फास्टैग वार्षिक पास को एनएचएआइ वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप का उपयोग करके सक्रिय किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

आप यहां दिए गए स्टेप्स का पालन कर फास्टैग वार्षिक पास के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं...

  • गूगल प्ले स्टोर या ऐपल एप स्टोर से राजमार्ग यात्रा एप इंस्टाल करें।
  • इसके बाद एप में दिए गए फास्टैग वार्षिक पास टैब पर नेविगेट करें और उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद, आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • अपना वाहन पंजीकरण नंबर संभाल कर रखें।
  • अपने वाहन का विवरण दर्ज करें, जिसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ओटीपी दर्ज करें और आपको भुगतान पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा।
  • अपना यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड विवरण दर्ज करें और भुगतान पूरा करें।
  • भुगतान हो जाने के 2 घंटे के भीतर फास्टैग वार्षिक पास सक्रिय हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें... Utility News: UPI पेमेंट फेल और कट गए पैसे? ऐसे मिलता है रिफंड, जानिए पूरा प्रोसेस