रात 12 बजे बर्थडे विश करने के लिए जागने की जरूरत नहीं! इन स्टेप्स से शेड्यूल करें WhatsApp मैसेज
अब आप सोते रहेंगे और ठीक रात 12 बजे चला जाएगा बर्थडे विश! इस आर्टिकल में जानिए Android और iPhone में WhatsApp मैसेज शेड्यूल करने की कमाल की ट्रिक।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 01:42:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 01:42:48 PM (IST)
रात 12 बजे बर्थडे विश करने के लिए जागने की जरूरत नहीं! इन स्टेप्स से शेड्यूल करें WhatsApp मैसेजHighLights
- रात 12 बजे बर्थडे विश करने के लिए जागने की जरूरत नहीं
- iPhone पर WhatsApp मैसेज कैसे शेड्यूल करें?
- Android पर WhatsApp मैसेज कैसे शेड्यूल करें?
टेक्नोलॉजी डेस्क। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, लेकिन भारत में यह ऐप अभी तक सीधे मैसेज शेड्यूल करने का इन-बिल्ट फीचर नहीं देता है। फिर भी, यदि आप किसी दोस्त को रात 12 बजे बर्थडे विश करना चाहते हैं, तो बिना जागे भी यह काम आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं Android और iPhone पर WhatsApp मैसेज शेड्यूल करने का पूरा तरीका।
iPhone पर WhatsApp मैसेज कैसे शेड्यूल करें?
- सबसे पहले अपने iPhone में Shortcuts ऐप खोलें (यदि नहीं है, तो App Store से डाउनलोड करें)।
- नीचे दिए गए Automation टैब पर जाएं और टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद प्लस (+) आइकन पर टैप करें।
- अब Time of Day चुनें और वह समय व तारीख सेट करें, जब आप मैसेज भेजना चाहते हैं।
- इसके बाद सर्च बार में Text टाइप करें और अपना वह मैसेज लिखें जिसे शेड्यूल करना है।
- अब दोबारा सर्च बार में WhatsApp सर्च करें और Send Message via WhatsApp के विकल्प को चुनें।
- अंत में Recipient पर टैप करके उस कॉन्टैक्ट को जोड़ें जिसे मैसेज भेजना है और ऑटोमेशन सेव कर दें।
Android पर WhatsApp मैसेज कैसे शेड्यूल करें?
- सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और SKEDit ऐप डाउनलोड करके उसमें साइन-इन करें।
- ऐप के मुख्य मेन्यू में से WhatsApp का विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करें।
- अब फोन की सेटिंग्स में जाकर Enable Accessibility पर क्लिक करें और Use Service को ऑन कर दें।
- इसके बाद अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से उस व्यक्ति को चुनें जिसे मैसेज भेजना है और अपना टेक्स्ट टाइप करें।
- आखिर में मैसेज भेजने का समय व तारीख चुनकर शेड्यूल पर टैप कर दें, तय वक्त पर आपका मैसेज अपने आप चला जाएगा।
यह भी पढ़ें- फोन पर जो बात करो, उसी के दिखने लगते हैं विज्ञापन? तुरंत बंद करें ये 3 सेटिंग्स