• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Internet Speed: ऑनलाइन पेमेंट में बार-बार आ रही दिक्कत तो ऐसे बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड

कभी-कभी कुछ खास लोकेशन पर भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है और पेमेंट करने में दिक्कत आती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 20 Apr 2024 11:24:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Apr 2024 11:26:05 AM (IST)
Internet Speed: ऑनलाइन पेमेंट में बार-बार आ रही दिक्कत तो ऐसे बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड
कई प्रयास के बाद भी यदि Smartphone की इंटरनेट स्पीड तेज नहीं हो रही है तो फोन की सेटिंग को रिसेट कर दें।

HighLights

  1. ऑनलाइन पेमेंट करने के आजकल यूपीआई, वॉलेट सहित कई पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध हैं।
  2. कई बार स्मार्टफोन में इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण पेमेंट करने में काफी ज्यादा परेशानी होती है।
  3. नेटवर्क एरिया में होने के बावजूद भी स्मार्टफोन के जरिए पेमेंट नहीं हो पाता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। ऑनलाइन पेमेंट के इस दौर में अधिकांश लोग अपनी जेब में कैश नहीं रखते हैं। स्मार्टफोन के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करने के आजकल यूपीआई, वॉलेट सहित कई पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार स्मार्टफोन में इंटरनेट स्पीड कम होने के कारण पेमेंट करने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। नेटवर्क एरिया में होने के बावजूद भी स्मार्टफोन के जरिए पेमेंट नहीं हो पाता है। ऐसे आप कुछ इन टिप्स को आजमा कर अपने स्मार्टफोन की इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते हैं।

फोन को सबसे पहले रि-स्टार्ट करें

कई प्रयास के बाद भी यदि Smartphone की इंटरनेट स्पीड तेज नहीं हो रही है तो फोन की सेटिंग को रिसेट कर दें। ऐसा करने से Smartphone का इंटरनेट तेजी से चलने लगता है। इसके अलावा Smartphone को एयरप्लेन मोड में डालकर फिर से इंटरनेट ऑन करेंगे तो भी स्पीड बढ़ जाएगी।


naidunia_image

लोकेशन बदलकर देखें

कभी-कभी कुछ खास लोकेशन पर भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है और पेमेंट करने में दिक्कत आती है। ऐसे में आप अपनी लोकेशन में थोड़ा भी बदलाव करेंगे तो इंटरनेट स्पीड बढ़ा सकते हैं। यह सुनिश्चित करें कि मोबाइल में नेटवर्क ठीक मिल रहा है या नहीं।

ज्यादा हैवी ऐप्स को बंद करें

ऑनलाइन पेमेंट के समय ज्यादा डाटा यूज करने वाले हैवी ऐप्स को डिसेबल कर सकते हैं। कई ऐप अंडरग्राउंड रन होते हैं तो ये इंटरनेट स्पीड को कम कर देते हैं। इस लिए ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कत आ रही है तो ऐसे ऐप्स को बंद कर देना चाहिए।

कैशे क्लियर करें

यदि आप अपने Smartphone से कैशे डिलीट नहीं करते हैं तो इसका सीधा असर इंटरनेट स्पीड (Internet Speed) पर होता है। यह फोन की काफी ज्यादा स्टोरेज घेर लेते है, जिससे मोबाइल में इंटरनेट की स्पीड काफी ज्यादा कम हो जाती है। अगर थोड़े थोड़े दिनों में कैशे डिलीट करेंगे तो मोबाइल में इंटरनेट स्पीड की कोई समस्या नहीं आएगी।