• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

अमेजन सेल में ₹15,900 सस्ता मिल रहा है iPhone 16, जानें ऑफर्स, कीमत और फीचर्स

Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 16 को महंगा कर दिया था, लेकिन यह अमेजन पर सस्ता मिल रहा है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:17:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:17:24 PM (IST)
अमेजन सेल में ₹15,900 सस्ता मिल रहा है iPhone 16, जानें ऑफर्स, कीमत और फीचर्स
अमेजन सेल में ₹15,900 सस्ता मिल रहा है iPhone 16, जानें ऑफर्स, कीमत और फीचर्स

HighLights

  1. iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद iPhone 16 को महंगा कर दिया
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में इसे खरीदना फायदेमंद
  3. अमेजन सेल में ₹15,900 सस्ता मिल रहा है iPhone 16

टेक्नोलॉजी डेस्क। अमेजन सेल में iPhone 16 सस्ता मिल रहा है, ऐसे में अगर आपका खरीदने का मन है तो बिना देर किए जल्दी से खरीद लें।

Apple ने बाजार में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद मौजूदा आईफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद iPhone 16 महंगा होकर एप्पल की आधिकारिक साइट पर ₹89,900 में लिस्ट हो गया है। लेकिन अमेजन पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में इसे खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

iPhone 16 की कीमत

अमेजन पर iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹76,999 है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹73,999 हो जाएगी। जबकि यह एप्पल की आधिकारिक साइट पर ₹89,900 में लिस्ट है। यानी इस सेल में खरीदने से आपको सीधी ₹15,900 की बचत हो जाएगी।


iPhone 16 Features & Specifications

  • iPhone 16 में 6.10 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • इस आईफोन की लंबाई 147.60 मिमी, चौड़ाई 71.60 मिमी, मोटाई 7.80 मिमी और वजन 170 ग्राम है।
  • धूल, छींटों और पानी से सुरक्षा के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है।
  • यह आईफोन 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।
  • सेफ्टी के लिए इमरजेंसी SOS और क्रैश डिटेक्शन मिलता है।
  • iPhone 16 के रियर में 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
  • वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडैप्थ कैमरा मिलता है।
  • इस आईफोन में एप्पल इंटेलिजेंस और सिरी एआई मिलता है।

यह भी पढ़ें- Apple iPhone Duo Launch: आ गया ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन! आज से प्री-बुकिंग शुरू, मिलेंगे तगड़े ऑफर्स