iPhone 18 Pro या iPhone 17 Pro? जानें किस मॉडल पर मिल रही है भारी डिस्काउंट
iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: अगर आप आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 01:57:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 01:57:36 PM (IST)
iPhone 18 Pro या iPhone 17 Pro? जानें किस मॉडल पर मिल रही है भारी डिस्काउंटHighLights
- iPhone 18 Pro या iPhone 17 Pro? किस मॉडल पर मिल रही है तगड़ी छूट!
- iPhone 18 Pro की कीमत, ऑफर्स और खासियत जानिए
- iPhone 17 Pro की कीमत, ऑफर्स और खासियत जानिए
टेक्नोलॉजी डेस्क। आज हम आपको iPhone 18 Pro और iPhone 17 Pro दोनों आईफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप डिसाइड कर पाएंगे कि आपके लिए कौन सी डील बेस्ट साबित हो सकती है।
iPhone 18 Pro की कीमत और ऑफर्स
iPhone 18 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,64,900 में उपलब्ध है। सेल के दौरान आपको ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,750 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,59,150 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर ₹76,200 तक बचत हो सकती है।
iPhone 18 Pro की खासियत
- iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक है।
- यह फोन Apple A20 Pro प्रोसेसर के साथ आता है और iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- 18 Pro के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
iPhone 17 Pro की कीमत और ऑफर्स
iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) की कीमत ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,34,900 में लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन पर आप 4,000 रुपए तक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद कीमत कम होकर ₹1,30,900 हो जाएगी।
आप एक्सचेंज ऑफर में अपना पुराना स्मार्टफोन देकर ₹76,200 तक का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी ये आपके डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें- अमेजन सेल में ₹15,900 सस्ता मिल रहा है iPhone 16, जानें ऑफर्स, कीमत और फीचर्स
iPhone 17 Pro की खासियत
- iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
- ये आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है, धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग है।
- 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।