
टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple Intelligence वाली स्मार्ट Siri में हुई देरी अब कंपनसेशन का मामला बन गया है। Apple ने 25 करोड़ डॉलर यानी करीब 2,200 करोड़ रुपये के सेटलमेंट की क्लेम विंडो खोल दी है।
रिपोर्टस के मुताबिक, अमेरिका में तय शर्तों के तहत योग्य iPhone मालिक एक डिवाइस के लिए शुरुआती तौर पर 25 डॉलर का भुगतान मांग सकते हैं।
दरअसल Apple पर आरोप लगा था कि कंपनी ने iPhone 16 को Apple Intelligence के लिए तैयार फोन के तौर पर पेश किया, जबकि WWDC 2024 में दिखाई गई ज्यादा स्मार्ट Siri उस समय उपलब्ध ही नहीं थी। ये अपग्रेड इसी महीने iOS 27 के साथ यूजर्स तक पहुंचा है। यही से शुरू हुआ सारा विवाद कंपनसेशन तक पहुंच गया है।
इसमें iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max और iPhone 16e सब आता हैं। बता दें कि खरीदारी 10 जून 2024 से 29 मार्च 2025 के बीच की होनी चाहिए। इसमें क्लेम वही कर सकता है जिसने डिवाइस निजी या काम के इस्तेमाल के लिए मूल रूप से खरीदा हो।
कंपनसेशन का क्लेम कैसे करें
आप क्लेम SmartphoneAISettlement.com के जरिए कर सकते है। फॉर्म में नाम, पता, फोन नंबर और iPhone का सीरियल नंबर डालें। सीरियल नंबर आपको सेटिंग्स में General के बाद About सेक्शन में मिल जाएगी। हर डिवाइस के लिए अलग क्लेम करना होगा और एक फोन पर केवल एक भुगतान मिलेगा। बताते चलें कि क्लेम जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2026 है।
ये मामला अमेरिका में दायर और सेटल हुआ है और मामले की अंतिम मंजूरी के लिए सैन जोस की फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 24 फरवरी 2027 को सुनवाई होगी। इसके बाद ही भुगतान शुरू होगा। बता दें कि भारत में खरीदे गए इन मॉडल्स पर ये सेटलमेंट लागू नहीं होगा ये मामला अमेरिका का है।