इस दिवाली 5 लाख रुपये से कम में घर लाएं ये 3 शानदार ऑटोमैटिक कारें, देखें लिस्ट
फेस्टिव सीजन में ऑटोमैटिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ नई ऑटोमैटिक कारों के बारे में बताने व...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 01:33:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 01:33:17 PM (IST)
Top most affordable automatic carsHighLights
- फेस्टिव सीजन में ऑटोमैटिक कार खरीदना है
- इस दिवाली नई ऑटोमैटिक कार घर लाने की सोच रहे
- बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं
ऑटो डेस्क। अगर आप इस दिवाली एक नई ऑटोमैटिक कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो 5 लाख से कम में बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
- मारुति सुजुकी एस-प्रेसो भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से एक है।
- इसकी कीमत सिर्फ 4.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
- एस-प्रेसो में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसे 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और कंपनी का दावा है कि इसका एएमटी वेरिएंट 25.30 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
रेनो क्विड
- रेनो क्विड एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में एक एसयूवी कार जैसा दमदार लुक लेकर आती है।
- क्विड ऑटोमैटिक की एक्स-शोरूम कीमत 4.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
- इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 पीएस की पावर और 92 एनएम का टॉर्क देता है।
- इसमें वेरिएंट के हिसाब से 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है।
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ओआरवीएम (आउटसाइड रियर-व्यू मिरर) और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
- मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 4.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसमें एस-प्रेसो वाला ही 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन (68 पीएस) लगा है।
- कंपनी इसके एएमटी वेरिएंट के लिए 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है।
- ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आता है।
यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ AI फीचर्स के साथ सस्ता और टिकाऊ लैपटॉप, जानें कीमत और दमदार फीचर्स