
टेक्नोलॉजी डेस्क। देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। कंपनी की '10 ईयर एनिवर्सरी ऑफर' के अंतर्गत जारी किए गए इस प्लान में 10,000 रुपये की कीमत पर पूरे 15 महीने की सर्विस दी जा रही है। हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ यह प्लान कई प्रीमियम ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी चैनल्स के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
रिलायंस जियो का यह ₹10,000 वाला प्लान 100 Mbps की डाउनलोड और अपलोड स्पीड ऑफर करता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 15 महीनों तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यदि ग्राहक फाइबर (Fiber) कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 3.3TB डेटा प्रतिमाह दिया जाएगा, वहीं एयरफाइबर (AirFiber) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1TB डेटा प्रति माह मिलेगा।
इस ब्रॉडबैंड प्लान में एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ग्राहकों को 1 साल के लिए Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अतिरिक्त JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, Lionsgate Play, Eros Now, TimesPlay, ShemarooMe, TarangPlus और ETV Win जैसे 13 से अधिक लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल है।
नोट: ZEE5 सब्सक्रिप्शन के साथ स्पोर्ट्स कंटेंट की एक्सेस शामिल नहीं है; इसके लिए ग्राहकों को ऐप पर अलग से अपग्रेड करना होगा।
यह भी पढ़ें- क्या इंसानों को खत्म कर सकता है AI? कंपनियां ही क्यों कह रहीं- कम करें इसका इस्तेमाल
कंपनी इस 10,000 रुपये वाले प्लान के साथ ही ₹8,888 की कीमत वाला एक अन्य फ्रीडम पैक भी ऑफर कर रही है। इसमें 30 Mbps की स्पीड मिलती है और इसकी कुल वैलिडिटी 16 महीने (12 महीने + 4 महीने अतिरिक्त) है। इसमें भी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट दिया गया है। ध्यान दें कि इन सभी प्लान्स की अंतिम कीमत पर नियमानुसार जीएसटी (GST) अलग से लागू होगा।