_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप भी बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने के झंझट से तंग आ चुके हैं, तो रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इस प्लान में एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको एक या दो साल नहीं, बल्कि पूरे 3 साल (36 महीने) तक रिचार्ज की कोई चिंता नहीं करनी होगी। 10,000 रुपये की एकमुश्त कीमत वाले इस लॉन्ग-टर्म प्लान में रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई प्रीमियम ओटीटी बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
लंबी वैलिडिटी और बंपर डेटा: इस प्लान में पूरे 36 महीनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 2,737.5GB डेटा मिलेगा। डेली कोटा पूरा होने के बाद 64Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट चलता रहेगा।
हर महीने सिर्फ 278 रुपये का खर्च: 10,000 रुपये की कीमत को 36 महीनों में बांटें तो हर महीने का खर्च लगभग 278 रुपये बैठता है। अगर आप जियो का 3,599 रुपये वाला एनुअल प्लान लगातार 3 साल तक लेते हैं, तो कुल 10,797 रुपये खर्च होंगे। इस तरह इस प्लान से सीधे 797 रुपये की नकद बचत होती है।
अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस: इसमें देश भर के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। 5G फोन और नेटवर्क कवरेज वाले इलाकों में यूजर्स अनलिमिटेड True 5G डेटा का भी आनंद ले सकते हैं।
फ्री ओटीटी और डिजिटल ऐप्स: प्लान के साथ JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस मिल रहा है।
कैनवा प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन: जियो इस प्लान पर 1,590 रुपये की कीमत वाला Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह फ्री ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स प्रीमियम डिजाइनिंग टूल्स का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जियो यूजर्स की बल्ले-बल्ले! कंपनी ने पेश किए 4 नए किफायती रिचार्ज प्लान्स, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा