
टेक्नोलॉजी डेस्क। कई बार ऐसा होता है कि हम कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं या ऑनलाइन कुछ देख रहे होते हैं और अचानक इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है। ऐसे में यूजर्स डेटा प्लान्स की तरफ जाते हैं। अब जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की ये बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।
कंपनी ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए सिर्फ 50 रुपये का एक धमाकेदार डेटा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में कीमत तो बेहद कम है, लेकिन डेटा के फायदे काफी बड़े हैं। जियो के इस नए प्लान की सीधे तौर पर एयरटेल के 49 रुपये और वीआई (Vi) के 51 रुपये वाले प्लान से टक्कर होगी।
जियो का यह नया प्लान उन मोबाइल यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो रात में मूवीज या वेब सीरीज डाउनलोड करते हैं या देर रात तक ऑनलाइन कंटेंट, स्पोर्ट्स और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 50 रुपये वाले प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको रात से सुबह तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इतना ही नहीं, जियो इस छोटे से प्लान में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है, जिसने Airtel, Vi और BSNL की टेंशन बढ़ा दी है।
ऑफर और उपलब्धता: जियो ने अपने 'Happy New Year' ऑफर के तहत 50 रुपये का यह नया Night Data Pack पेश किया है, जो 26 नवंबर से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
वैलिडिटी: यह जियो का अब तक का सबसे सस्ता 28 दिनों की वैलिडिटी वाला डेटा रिचार्ज प्लान है।
अनलिमिटेड डेटा टाइमिंग: इस पैक में कंपनी रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5G हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है।
वैलिडिटी: एयरटेल अपने ग्राहकों को 49 रुपये का डेटा पैक देता है, लेकिन इसमें सिर्फ 1 दिन (रिचार्ज वाले दिन तक) की वैलिडिटी मिलती है।
डेटा लिमिट: इसमें अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जाती है, लेकिन 20GB की FUP लिमिट लागू रहती है, जिसके बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।
अन्य फायदे: इस प्लान में कॉलिंग, SMS या किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।
वैलिडिटी: वीआई (Vodafone Idea) के पोर्टफोलियो में 51 रुपये का डेटा प्लान मौजूद है, जिसमें एयरटेल की ही तरह सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
डेटा और अन्य फायदे: इसमें एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है, लेकिन ग्राहकों को कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाती है।
यह भी पढ़ें- Jio Happy New Year Offer 2027: अनलिमिटेड 4G-5G डेटा के साथ मात्र ₹15 से शुरू हुए नए प्लान