
ऑटो डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतें जब भी आम आदमी की जेब पर असर डालती हैं, तो हर किसी की तलाश एक ऐसे वाहन पर आकर टिकती है जो कम ईंधन में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय करे। यही कारण है कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। हाइब्रिड गाड़ियों में पारंपरिक पेट्रोल इंजन के साथ एक ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट मिलता है, जिससे न केवल प्रदूषण घटता है बल्कि माइलेज में भी जबरदस्त उछाल आता है।
भारतीय बाजार में ऐसी हाइब्रिड सेडान और एसयूवी आ चुकी हैं, जो 20 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 40 किलोमीटर प्रति लीटर से भी अधिक माइलेज देने की क्षमता रखती हैं। इसमें एमजी से लेकर मारुति सुजुकी, टोयोटा, रेनो और होंडा जैसी दिग्गज कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- रास्तों और गड्ढों की नो टेंशन! गांव और पथरीली सड़कों के लिए बेस्ट हैं ये 5 किफायती SUV
MG Hector Tomahawk PHEV: यह प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी 40+ kmpl के माइलेज के साथ पहले स्थान पर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹25.69 लाख से ₹27.79 लाख के बीच है।
Renault Duster Strong Hybrid: यह लोकप्रिय एसयूवी 29 kmpl का माइलेज देती है। इसकी कीमत ₹16.99 लाख से ₹19.49 लाख तक है।
Maruti Suzuki Victoris Strong Hybrid: मारुति की यह कार 28.65 kmpl का शानदार माइलेज निकालती है। इसकी कीमत ₹16.43 लाख से ₹19.99 लाख है।
Maruti Grand Vitara व Toyota Urban Cruiser Hyryder (Strong Hybrid): दोनों ही गाड़ियां 27.97 kmpl का माइलेज देती हैं। ग्रैंड विटारा की कीमत ₹16.63–₹19.77 लाख और हाइराइडर की ₹16.77–₹20.31 लाख है।
Honda City e:HEV: प्रीमियम सेडान वर्ग में यह कार 27.26 kmpl का माइलेज देती है और इसकी कीमत ₹19 लाख से ₹21 लाख के बीच है।
Toyota Innova Hycross व Maruti Invicto (Strong Hybrid): इनोवा हाइक्रॉस 23.24 kmpl (कीमत ₹26.76- ₹32.95 लाख) और इनविक्टो 22.16 kmpl (कीमत ₹25.02-₹28.71 लाख) का माइलेज देती हैं।
Maruti Fronx व XL6 (Smart Hybrid): फ्रॉन्क्स टर्बो 20.01 से 21.50 kmpl (कीमत ₹8.97–₹12.03 लाख) और एक्सएल6 20.27 से 20.97 kmpl (कीमत ₹11.62–₹14.68 लाख) का माइलेज ऑफर करती हैं।