
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। आजकल अधिकांश व्यक्ति स्मार्टफोन का यूज करते हैं और अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए कई ऐप्स पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसे Government Apps के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके मोबाइल में जरूर होना चाहिए। ये Government Apps आपके कई काम को आसान कर सकते हैं और कई जरूरी दस्तावेजों को हर समय साथ रखने का टेंशन भी खत्म कर सकते हैं।
डिजिलॉकर एक ऐसा Government Apps है, जिसे प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार रेटिंग मिली है। अब तक डिजिलॉकर ऐप को 50M+ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। यह एक सरकारी डॉक्यूमेंट वॉलेट है, जिस पर आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की सॉफ्ट कॉपी अपलोड कर सकते हैं। इस ऐप को मोबाइल में रखने में जरूरी दस्तावेजों को हर समय साथ में रखने का टेंशन खत्म हो जाता है।
देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है और ऐसे में हर वोटर में मोबाइल में यह Government App जरूर होना चाहिए। इस ऐप को भी 3.7 स्टार रेटिंग मिली है। चुनाव आयोग ने इस ऐप को तैयार किया है और इसे अभी तक 50M+ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में मदद से आप मतदान से जुड़ी सेवाओं के बारे जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आजकल हर छोटे-बड़े काम में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज हो गया है। इसके बिना आपका काम अधर में लटक सकता है। यदि आप भी हर समय आधार कार्ड साथ रखना भूल जाते हैं तो mAadhaar ऐप को अपने स्मार्टफोन में जरूर रखना चाहिए। इस Government App को प्ले स्टोर पर 3.4 स्टार रेटिंग मिली है और इसे 50M+ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।
.jpg)
ऑनलाइन पेमेंट के दौर में अधिकांश लोग आजकल मोबाइल के जरिए ही पेमेंट करते हैं। यदि आपको किसी पेमेंट ऐप या बैंकिंग पेमेंट ऐप को ज्यादा सिक्योर नहीं मानते हैं तो आप केंद्र सरकार के आधिकारिक भीम ऐप के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। भीम ऐप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार रेटिंग मिली है और इसे 100M+ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।
इस ऐप के जरिए आप सरकार की कई सेवाओं को लाभ ले सकते हैं। उमंग ऐप को प्ले स्टोर पर 4.0 स्टार रेटिंग मिली है और इस ऐप को 50M+ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। यूनीफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) के साथ राज्यों सरकार की सेवाओं का भी लाभ ले सकते हैं।