• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Thar, Scorpio समेत महिंद्रा की इन सारी गाड़ियों पर डिस्काउंट की बारिश! नई SUV खरीदने का ये शानदार मौका हाथ से न जाने दें

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस समय अक्टूबर 2026 में अपनी एसयूवी पर अच्छे खासे डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 02:17:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 02:17:08 PM (IST)
Thar, Scorpio समेत महिंद्रा की इन सारी गाड़ियों पर डिस्काउंट की बारिश! नई SUV खरीदने का ये शानदार मौका हाथ से न जाने दें

HighLights

  1. Thar, Scorpio और XUV400 पर मिल रही है भारी छूट
  2. त्योहारों में नई महिंद्रा SUV घर लाने का शानदार मौका
  3. महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी एसयूवी पर काफी अच्छे डिस्काउंट दे रही

ऑटो डेस्क। अगर आप एक नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप महिंद्रा की एसयूवी को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी एसयूवी पर काफी अच्छे डिस्काउंट दे रही है।

महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर अक्टूबर 2026 में 60,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

XUV 3XO के MX2 Pro, MX3 और MX3 Pro पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 20,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं।

इसके डीजल वेरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा मिल रहा है। इस तरह से डीजल मॉडल पर कुल 25,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

महिंद्रा की स्कॉर्पियो क्लासिक पर भी इस समय अच्छे डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। कार के Classic S वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं।

Classic S11 वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट के साथ 20,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं। यानी आप आराम से 35,000 से 45,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो N

महिंद्रा स्कॉर्पियो N पर भी अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। इसके Z8L 7-सीटर 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये की नकद छूट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं।

Scorpio N के 2WD ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 50,000 रुपये की नकद छूट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Top 10 electric car sales in 2026: ये है देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, देखें लिस्ट में कौन कौन है शामिल

महिंद्रा थार

महिंद्रा थार के 4WD मॉडल पर भी इस समय अच्छा ऑफर मिल रहा है। इसके पेट्रोल और डीजल, दोनों वर्जन पर 50,000 रुपये की नकद छूट और 30,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं।

वहीं, Thar 2WD LX वेरिएंट पर 30,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं।

महिंद्रा XUV400 EV डिस्काउंट ऑफर

अगर आप महिंद्रा की ईवी खरीदना चाहते हैं, तो इस समय कंपनी XUV400 EV के EL Pro वेरिएंट पर सीधे 1 लाख रुपये की नकद छूट दे रही है।