
डिजिटल डेस्क। थार के दीवानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। कंपनी ने कल 22 सितंबर 2026 को 3-डोर Thar का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया हैं। जिसका नाम Mahindra Thar OG रखा गया हैं। खास बात ये है कि नई Thar को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाया गया है और इसके डिजाइन में बड़ी Thar Roxx की झलक भी दिख रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Thar को नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया हैं। इसके साथ ही फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप को मिली बड़ी राहत, सेबी को ₹1.51 करोड़ देकर निपटाया सारा विवाद, देखें क्या था पूरा मामला
कंपनी ने नई Thar की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया हैं। पुरानी Thar की कीमत 10.32 लाख से शुरू होती थी और नई अपडेटेड Mahindra Thar OG भी 10.32 लाख एक्स शोरूम कीमत पर ही लॉन्च की गई है। हालांकि, बता दें कि ये शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 30 नवंबर तक मान्य रहेगी।