
ऑटो न्यूज। देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कही जाने वाली मारुति सुजुकी ईको पर बंपर ऑफर मिल रहा है। ग्राहक इस पर अधिकतम ₹49,600 तक की बचत कर सकते हैं। ईको अपने सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग कार है।
ईको को पिछले महीने 11,000 से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा था। आइए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में।
मारुति ईको पर कुल ₹49,600 तक की बचत हो सकती है। GaadiWaadi के अनुसार, इसमें ₹15,000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। अगर आप 10 अक्टूबर तक गाड़ी बुक करके 20 अक्टूबर तक डिलीवरी ले लेते हैं, तो ₹7,100 की छूट अलग से मिलेगी। इसके अलावा पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने पर ₹15,000 या कबाड़ में देने (Scrappage) पर ₹10,000 का फायदा मिलेगा। इसमें ₹10,000 का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और ₹2,500 का इंस्टीट्यूशनल ऑफर भी मिल रहा है।
इसका केबिन काफी ऊंचा और बड़ा है, जिससे पैसेंजर्स के लिए शानदार हेडरूम और लेगरूम मिलता है। इसमें मॉडर्न डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-टोन इंटीरियर थीम, फ्रंट केबिन लैंप और आरामदायक सफर के लिए दमदार एसी (AC) व हीटर का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि यह गाड़ी 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शंस में आती है।
ईको में मारुति सुजुकी का एडवांस्ड 1.2-लीटर के-सीरीज (K-Series) डुअल जेट इंजन दिया गया है। यह इंजन पेट्रोल मोड पर लगभग 80.76bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है।