
ऑटो डेस्क। अगर आप इस फेस्टिव सीजन मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से इस समय अपनी कई कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा पर इस समय 1.36 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
वहीं Fronx, Jimny, XL6 और Invicto जैसी कारों पर भी अच्छी-खासी छूट और फायदे मिल रहे हैं।
इस समय सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार पर मिल रहा है।
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल खरीदने वाले पात्र ग्राहकों को 1.85 लाख रुपये तक की रोड टैक्स छूट का लाभ भी मिल सकता है। ध्यान दें कि यह ऑफर सामान्य कैश डिस्काउंट से अलग है।
यह भी पढ़ें- देश की सबसे सस्ती 7-सीटर पर बंपर छूट! Maruti Eeco खरीदने पर होगी पूरे ₹49,600 की बचत
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर 27,100 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। इसमें 12,100 रुपये की कैश छूट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज लाभ और 5,000 रुपये का PCM लाभ शामिल है।
1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 22,100 रुपये और CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं।